साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से मार्च के आखिर में नई वर्ना को लॉन्च किया गया। इस सेडान कार में कई ऐसे फीचर्स ऑफर किए जा रहे हैं जो इस सेगमेंट की किसी और कार में नहीं मिलते। लेकिन कुछ ऐसे फीचर्स भी हैं, जो इस फेसलिफ्ट वर्ना में नहीं मिलते। हम इस खबर में आपको ऐसे ही पांच फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं, जो नई वर्ना में नहीं मिलते।
डीजल इंजन
2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : hyundai india
पुरानी वर्ना में कंपनी की ओर से डीजल इंजन का विकल्प दिया जाता था। लेकिन अब छठी पीढ़ी की वर्ना में इस विकल्प को हटा दिया गया है। कंपनी ने इसे सिर्फ पेट्रोल के नेचुरल एस्पिरेटिड और टर्बो इंजन के साथ पेश किया है। इसके किसी भी वैरिएंट में डीजल इंजन का विकल्प नहीं दिया गया है। पिछली पीढ़ी वाली वर्ना अपने सेगमेंट की इकलौती ऐसी सेडान कार थी जिसमें डीजल इंजन का विकल्प मिलता था।
यह भी पढ़ें - Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच कैसे चलाएं कार, अपनाएं ये तीन टिप्स नहीं होगी परेशानी
हाइब्रिड तकनीक
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
नई वर्ना में एक और तकनीक है जिसे ऑफर नहीं किया गया है। वर्ना 2023 में ग्राहकों को हाइब्रिड तकनीक का विकल्प भी नहीं दिया गया है। कई कंपनियां अब अपनी कारों में हाइब्रिड तकनीक ऑफर कर रही है, जिनमें मारुति, टोयोटा, होंडा शामिल हैं। लेकिन ह्यूंदै की इस सेडान कार में हाइब्रिड तकनीक को नहीं दिया जाता।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
फॉग लैंप और रेन सेसिंग वाइपर
4 of 6
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
नई वर्ना में कंपनी की ओर से कनेक्टिड एलईडी डीआरएल और रियर लाइट तो दी गई है। लेकिन इसमें फॉग लैंप और रेन सेसिंग वाइपर को नहीं दिया जाता।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार चलाने से पहले रोज करें ये चार काम, सफर के दौरान कभी नहीं होंगे परेशान
बड़ी स्क्रीन के लिए वायरलेस कनेक्टिविटी
5 of 6
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
वर्ना के सेकेंड बेस वैरिएंट में आठ इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दी जाती है। जिसमें वायरलेस कनेक्टिविटी दी गई है, जबकि इसके टॉप वैरिएंट्स में 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन मिलती है लेकिन इसमें वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एपल कार प्ले सपोर्ट नहीं करता। जानकारी के मुताबिक कंपनी इसके लिए ओटीए अपडेट जारी कर सकती है, जिसके बाद यह सुविधा टॉप वैरिएंट्स में मिल सकती है।
यह भी पढ़ें - Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
कमेंट
कमेंट X