सब्सक्राइब करें

Wrong Fuel In Bike: बाइक या कार में गलती से भर जाए पेट्रोल की जगह डीजल तो ना हों परेशान, तुरंत करें यह काम

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 23 Dec 2022 11:20 AM IST
सार

कई बार गलती के कारण बाइक में पेट्रोल की जगह डीजल भर जाए तो परेशान होने की जगह कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। नहीं तो मोटे खर्च के साथ परेशानी भी उठानी पड़ सकती है।

विज्ञापन
if diesel filled in bike or car by mistake instead of petrol, do this work immediately
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पेट्रोल पंप पर हमेशा कार और बाइक में सही ईंधन को भरवाया जाता है। लेकिन अगर कभी गलती हो जाए और पेट्रोल की जगह डीजल भर दिया जाए तो कई तरह की परेशानियों के साथ ही उन्हें ठीक करवाना जेब पर भारी भी पड़ जाता है। लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो ऐसी स्थिति को भी आसानी से ठीक किया जा सकता है।

Trending Videos

सबसे पहले करें यह काम

if diesel filled in bike or car by mistake instead of petrol, do this work immediately
बाइक का पेट्रोल टैंक - फोटो : सोशल मीडिया
अगर बाइक या कार में पेट्रोल की जगह डीजल भर दिया जाए तो सबसे पहले फ्यूल टैंक को खाली करना चाहिए। हालांकि कुछ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर टैंक की कुल क्षमता का पांच प्रतिशत या उससे कम डीजल भर जाए तो बाकी टैंक को पेट्रोल से भरकर बिना परेशानी के वाहन को चलाया जा सकता है। लेकिन फ्यूल टैंक को खाली करना बेहतर विकल्प है।

यह भी पढ़ें - Falling Sleep: अगर आपको भी कार चलाते हुए आती हैं नींद, तो करें ये काम, रहेंगे सुरक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना स्टार्ट किए निकालें डीजल

if diesel filled in bike or car by mistake instead of petrol, do this work immediately
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
गलत ईंधन भरने पर सबसे पहले फ्यूल टैंक को खाली करना चाहिए। लेकिन ऐसा होने पर कभी-भी बाइक या कार को स्टार्ट नहीं करना चाहिए। गलत ईंधन अगर टैंक में भर दिया जाए तो बिना स्टार्ट किए ही बाइक या कार को सर्विस सेंटर ले जाना चाहिए। अगर किसी कारण से इंजन स्टार्ट कर दिया जाए तो इस बात का खतरा हो जाता है कि टैंक से ईंधन इंजन तक चला जाए। ऐसा होने पर ज्यादा परेशानी हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Diesel Car Maintenance: आप भी चलाते हैं डीजल इंजन वाली कार, जानें किस तरह रखें ध्यान, नहीं तो होंगे परेशान

टैंक फ्लश करवाना बेहतर

if diesel filled in bike or car by mistake instead of petrol, do this work immediately
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
एक बार सर्विस सेंटर पहुंचने के बाद टैंक से पेट्रोल या डीजल निकलवाने के बाद भी कुछ मात्रा में ईंधन टैंक में रह जाता है। ऐसे में टैंक को फ्लश करवाना बेहतर होता है। इससे टैंक में बचा हुआ बेहद कम मात्रा में भी ईंधन साफ हो जाता है। एहतियात बरतते हुए ईंधन के फिल्टर को भी बदलवाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Rubber Paint Advantage: कार के निचले हिस्से को जंग से है बचाना, तो जरूर करवाएं यह कोटिंग, जानें फायदे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed