Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
if you want better cooling from car ac in summers, then keep these four things in mind, condenser compressor
{"_id":"6465fafc6d8048ebc60fd53a","slug":"if-you-want-better-cooling-from-car-ac-in-summers-then-keep-these-four-things-in-mind-condenser-compressor-2023-05-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: गर्मियों में कार के एसी से चाहिए ठंडक, तो रखें इन चार बातों का ध्यान, नहीं तो होंगे परेशान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: गर्मियों में कार के एसी से चाहिए ठंडक, तो रखें इन चार बातों का ध्यान, नहीं तो होंगे परेशान
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 18 May 2023 05:14 PM IST
सार
गर्मियों में कार में सबसे ज्यादा जरूरत एसी की पड़ती है। अगर आपकी कार में एसी सही से काम ना करें तो परेशानी होती है। एसी को सही रखने के लिए क्या ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।
अगर गर्मियों में आपकी कार का एसी सही से काम नहीं करता तो इससे आपको काफी परेशानी हो सकती है। साथ ही लापरवाही बरतने पर मोटा खर्चा भी हो सकता है। हम इस खबर में आपको ऐसे ही चार कारणों की जानकारी दे रहे हैं, जिनके कारण कार के एसी में परेशानी आ सकती है।
Trending Videos
करते हैं लापरवाही
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कई बार लोग अपनी कार के इंजन और अन्य हिस्सों पर काफी ध्यान देते हैं। लेकिन कार के एसी की समय पर सर्विस नहीं करवाते। ऐसे में गर्मियों के समय में कार चलाने पर एसी की ठंडक काफी कम या नहीं होती है। तब लोगों को एसी ठीक करवाने में समय और पैसा दोनों खर्च करने पड़ते हैं। आमतौर पर एसी की कूलिंग कम होने के चार मुख्य कारण होते हैं।
सबसे ज्यादा परेशानी एसी के फिल्टर के गंदे होने से शुरू होती है। आमतौर पर कार के केबिन के अंदर ही एसी का फिल्टर होता है। यह फिल्टर डैशबोर्ड में ग्लोव बॉक्स के नीचे या आस-पास होता है। यहां पर कार के अंदर जमा मिट्टी लंबे समय से इक्ट्ठा होती रहती है और फिल्टर पूरी से चोक हो जाता है। जिससे गर्मियों में एसी चलाने पर हवा कम मिलती है।
अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार का एसी सही काम करे तो गर्मियों की शुरूआत से पहले एसी मेकैनिक के पास जाकर एसी रेडिएटर को भी चेक करवाना चाहिए। कार के रेडिएटर के पीछे होने के कारण इसपर भी काफी धूल-मिट्टी जमती है। जिससे यह चोक हो जाता है। इसलिए गर्मियों में एसी सर्विस करवाते समय रेडिएटर को भी चेक करवाना चाहिए। अगर यह चोक हो तो इसे भी खुलवाकर केमिकल से साफ करवाना चाहिए।
कार के एसी को सही से चलाने के लिए कंप्रेसर का भी सही होना काफी जरूरी होता है। लंबे समय तक चलने के बाद इसके ऊपर कैल्शियम जमा होने लगता है और धीरे-धीरे इसकी क्षमता कम होती जाती है और एक समय के बाद यह खराब भी हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।