सब्सक्राइब करें

Mahindra Bolero: भारत ने नेपाल को तोहफे में दीं 200 एसयूवी, जानें क्या है खासियत

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 01 Nov 2022 04:41 PM IST
सार

भारत की ओर से नेपाल को एक और तोहफा दिया गया है। नेपाल को भारत की ओर से 200 एसयूवी तोहफे में दीं गई हैं। भारत की ओर से नेपाल को जो एसयूवी गिफ्ट में दी गई हैं उसे देश में भी काफी पसंद किया जाता है।

विज्ञापन
India has gifted 200 Mahindra bolero SUV to Nepal, used by security forces
भारत ने नेपाल को दिया तोहफा - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की ओर से मंगलवार को नेपाल को दोस्ती का तोहफा दिया गया है। तोहफे में भारत की ओर से नेपाल को 200 एसयूवी दी गई हैं। इन एसयूवी का उपयोग नेपाल में चुनावों के दौरान किया जाएगा। इस बेहतरीन एसयूवी को भारत में भी काफी पसंद किया जाता है। क्या है एसयूवी की खासियत आइए जानते हैं।

Trending Videos

भारत ने दोस्त नेपाल को दी एसयूवी

India has gifted 200 Mahindra bolero SUV to Nepal, used by security forces
महिंद्रा बोलेरो - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की ओर से नेपाल को दोस्ती के तोहफे के तौर पर जो एसयूवी दी गई है। वो कई मायनों में खास है। इन एसयूवी को नेपाल में भारतीय दूतावास में हुए एक कार्यक्रम में सौंपा गया। इन एसयूवी को भारत के अंबेसडर नवीन श्रीवास्तव ने नेपाल के वित्त मंत्री जर्नादन शर्मा को सौंपा।
 

यह भी पढ़ें -  CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात

विज्ञापन
विज्ञापन

किस काम में आएंगी एसयूवी

India has gifted 200 Mahindra bolero SUV to Nepal, used by security forces
For Reference Only - फोटो : Mahindra
भारत की ओर से जिन एसयूवी को दिया गया है। उनका उपयोग नेपाल की ओर से आने वाले चुनावों के दौरान किया जाएगा। नेपाल में सुरक्षाबल 120 एसयूवी का उपयोग करेंगे और बाकी 80 एसयूवी चुनाव आयोग के काम में आएंगी। भारत की ओर से अब तक नेपाल को 2400 से ज्यादा वाहन तोहफे में दिए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

कितनी खास है एसयूवी

India has gifted 200 Mahindra bolero SUV to Nepal, used by security forces
महिंद्रा बोलेरो - फोटो : सोशल मीडिया
महिंद्रा की ओर से बोलेरो को लंबे समय से भारतीय बाजार में बेचा जाता है। पूरे देश में इस एसयूवी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 75 bhp का पावर और 210 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। जिसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। एसयूवी की लंबाई 4400 mm, चौड़ाई 1795 mm और ऊंचाई 1812 mm होगी। इसका व्हीलबेस की लंबाई 2680mm है। सेफ्टी के तौर पर एसयूवी में ड्यूल एयरबैग, एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, इंजन इमोबिलाइजर, म्यूजिक सिस्टम, माइक्रो हाइब्रिड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed