सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Instagram Introduces Tap-to-Pause Reels and AI Voice Effects for DMs

Instagram Tap To Pause: इंस्टाग्राम रील्स देखना हुआ और भी मजेदार, अब सिर्फ एक 'टैप' से पॉज होगा वीडियो

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Fri, 20 Mar 2026 02:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Instagram Tap To Pause Reels Feature: इंस्टाग्राम कमाल का अपडेट लेकर आया है। अब रील्स को पहले जैसे होल्ड करने की जरूरत नहीं है, अब यूजर्स बस एक 'टैप' से वीडियो पॉज कर सकते हैं। इसके साथ ही, DMs में मजेदार एआई वॉयस नोट्स और पॉज के दौरान म्यूट करने का नया फीचर भी आ गया है। पढ़ें इस नए अपडेट की पूरी जानकारी।

Instagram Introduces Tap-to-Pause Reels and AI Voice Effects for DMs
इंस्टाग्राम टैप-टू-पॉज फीचर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

क्या आप भी इंस्टाग्राम पर रील्स देखते समय किसी काम के आ जाने पर उसे पॉज (रोकने) करने के लिए स्क्रीन को लगातार दबाकर रखते थे? अब ये तरीका पुराना हो चला है! इंस्टाग्राम ने यूजर्स की इस परेशानी को दूर करते हुए रील्स देखने के तरीके को पहले से काफी आसान बना दिया है।

Trending Videos

अब सिर्फ एक टैप से रुकेगी रील

नए अपडेट के बाद, अब आपको किसी रील को रोकने के लिए अपनी उंगली को स्क्रीन पर टिका कर रखने की कोई जरूरत नहीं है। यूट्यूब और बाकी वीडियो प्लेटफॉर्म्स की तरह ही, अब आप सिर्फ एक बार स्क्रीन पर टैप करके वीडियो को पॉज कर सकते हैं और दोबारा टैप करके उसे फिर से प्ले कर सकते हैं। इंस्टाग्राम के क्रिएटर्स अकाउंट ने हाल ही में बताया कि, "आज से आप किसी भी रील को सिर्फ एक टैप से पॉज कर सकते हैं- इससे आपको कंटेंट पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा और आप अपने पसंदीदा वीडियो को बेहतर तरीके से एन्जॉय कर पाएंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

इस फीचर का क्या फायदा है?

पहले अगर वीडियो का कोई जरूरी हिस्सा छूट जाता था तो आपको पूरी रील खत्म होने का इंतजार करना पड़ता था ताकि वह दोबारा शुरू हो सके। लेकिन अब आप बिल्कुल सही समय पर वीडियो को आसानी से रोक सकते हैं।

पॉज करने पर मिलेगा 'म्यूट' का विकल्प

इस नए टैप-टू-पॉज फीचर के साथ एक और अच्छी चीज जोड़ी गई है। जब आप रील को टैप करके पॉज करेंगे तो आपको स्क्रीन पर ही म्यूट का विकल्प भी मिल जाएगा। इसका मतलब है कि बिना फोन की वॉल्यूम बटन को छेड़े, आप तुरंत ऑडियो कंट्रोल कर सकते हैं।

DMs में आया नया एआई वॉयस नोट्स फीचर

रील्स के अपडेट के अलावा, इंस्टाग्राम ने डायरेक्ट मैसेजेस (DMs) के लिए भी एक कमाल का फीचर पेश किया है। अब जब आप किसी को ऑडियो मैसेज (वॉइस नोट) भेजेंगे तो आपको एआई की मदद से अपनी आवाज का स्टाइल बदलने का विकल्प मिलेगा। आप मैसेज भेजने से पहले अपनी आवाज को अलग-अलग मजेदार स्टाइल्स में एडिट करके सुन सकते हैं और फिर सेंड कर सकते हैं।

कब तक मिलेगा आपको यह अपडेट?

इंस्टाग्राम का यह नया फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों तरह के स्मार्टफोन्स के लिए ग्लोबली रोल आउट किया जा रहा है। हालांकि, कंपनी इस अपडेट को अलग-अलग चरणों में जारी कर रही है। इसका सीधा सा मतलब यह है कि हो सकता है कुछ यूजर्स के फोन में यह फीचर अभी आ गया हो, जबकि कुछ को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़े। अगर आप इस नए फीचर का इस्तेमाल जल्द से जल्द करना चाहते हैं तो बस समय-समय पर गूगल प्ले स्टोर या एपल एप स्टोर पर जाकर अपने इंस्टाग्राम एप को अपडेट करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed