सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   Monsoon Car Checklist: 5 Essential Checks Before You Head Out on a Rainy Drive

मानसून कार केयर: बारिश में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए बेहद जरूरी हैं ये बातें, जानें पांच आसान चेक गाइड्स

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Fri, 20 Mar 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Monsoon Car Safety Tips India: बारिश में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए कार की सही तैयारी बेहद जरूरी है। टायर, ब्रेक, वाइपर, बैटरी और फ्लूइड लेवल्स की जांच करने से दुर्घटना और खराबी का खतरा कम किया जा सकता है। साथ ही, इमरजेंसी किट रखना और जलभराव से बचना मानसून में सुरक्षित सफर के लिए बेहद जरूरी है।

Monsoon Car Checklist: 5 Essential Checks Before You Head Out on a Rainy Drive
बारिश में कार को सुरक्षित रखने के आसान टिप्स - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार

बारिश के मौसम में कार से लॉन्ग ड्राइव पर जाना बहुत मजेदार लगता है, लेकिन अगर आपकी गाड़ी खराब मौसम के लिए तैयार नहीं है, तो यह सफर खतरनाक भी हो सकता है। गीली सड़कें, कम विजिबिलिटी और अचानक मिलने वाला जलभराव ड्राइविंग को रोज के मुकाबले काफी मुश्किल बना देते हैं। घर से निकलने से पहले अगर आप अपनी गाड़ी में कुछ आसान चीजें चेक कर लें तो एक्सीडेंट और बीच रास्ते कार खराब होने का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं क्या हैं वो जरूरी चेक्स:

Trending Videos

1. टायर्स और ब्रेक्स 

गीली सड़कों पर कार की पकड़ बनाए रखने में टायर सबसे अहम रोल निभाते हैं। अगर टायर घिसे हुए हैं तो गाड़ी के फिसलने और सड़क से संपर्क टूटने का खतरा बहुत बढ़ जाता है। चेक करें कि टायरों की ग्रिप अच्छी हो और हवा का प्रेशर सही हो। ब्रेक भी एकदम दुरुस्त होने चाहिए। अगर ब्रेक लगाने में देरी हो रही है या कोई अजीब सी आवाज आ रही है, तो तुरंत मैकेनिक को दिखाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2. वाइपर और लाइट्स

तेज बारिश में सामने का रास्ता देखना सबसे बड़ी चुनौती होती है। विंडशील्ड को साफ रखने के लिए सही तरह से काम करने वाले वाइपर बहुत जरूरी हैं। अगर वाइपर शीशे पर निशान छोड़ रहे हैं या चलते वक्त आवाज कर रहे हैं, तो उन्हें तुरंत बदल दें। हेडलाइट्स, टेल लाइट्स और इंडिकेटर्स भी सही से काम करने चाहिए, ताकि खराब मौसम में आप रास्ता देख सकें और दूसरे लोग भी आपकी गाड़ी को आसानी से देख सकें।

3. बैटरी और इलेक्ट्रिकल्स 

बारिश का मौसम कार के इलेक्ट्रिकल सिस्टम पर सीधा असर डालता है। अगर बैटरी पुरानी या कमजोर है, तो वह बीच रास्ते में कभी भी धोखा दे सकती है। बैटरी के टर्मिनल्स पर जंग चेक करें और उसे साफ रखें। पक्का करें कि पावर विंडो, एसी और डिफॉगर जैसे सभी इलेक्ट्रिकल पार्ट्स बिना किसी रुकावट के काम कर रहे हों।

4. फ्लूइड लेवल्स और इंजन

कार का बोनट खोलकर इंजन ऑयल, कूलेंट और विंडशील्ड वॉशर फ्लूइड का लेवल चेक करें। वॉशर फ्लूइड में थोड़ा शैम्पू भी डाल सकते हैं ताकि शीशे से कीचड़ आसानी से साफ हो जाए। कार के इंजन में पानी जाने से भारी नुकसान हो सकता है, इसलिए गहरे पानी या जलभराव वाली जगहों से गाड़ी निकालने से हमेशा बचें।

5. इमरजेंसी किट

मानसून के दौरान अपनी कार में एक इमरजेंसी किट रखना समझदारी का काम है। इसमें एक टॉर्च, कुछ बेसिक टूल्स, फर्स्ट-एड किट और एक कार फोन चार्जर जरूर रखें। गाड़ी खराब होने या लंबे जाम में फंसने की स्थिति में ये चीजें आपके बहुत काम आ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed