सब्सक्राइब करें

Tech Tips: भारी बिजली बिल से हैं परेशान? इंडक्शन पर कुकिंग करते समय अपनाएं ये पावर-सेविंग ट्रिक्स और करें बचत

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Fri, 20 Mar 2026 04:33 PM IST
सार

Induction Cooktop Power Saving Tip: एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत और बढ़ते दामों ने भारतीय रसोई का रुख इंडक्शन चूल्हे की ओर मोड़ दिया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत तरीके से किया गया इस्तेमाल आपके बिजली बिल को दोगुना कर सकता है? इंडक्शन फ्रेंडली बर्तनों से लेकर प्रीसेट मोड के सही चुनाव तक, जानिए कैसे आप स्मार्ट कुकिंग के जरिए महीने भर की बड़ी बचत कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Induction Cooking Tips: How Reduce Electricity Bills While Using Induction Cooktops; Smart Hacks Every Kitchen
induction cooking - फोटो : Adobe stock
इंडक्शन चूल्हा इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तकनीक पर काम करता है, जो सीधे बर्तन को गर्म करती है, लेकिन अगर आप इसे साधारण गैस चूल्हे की तरह इस्तेमाल करेंगे, तो बिजली की खपत बढ़ सकती है। इसलिए अपनी जेब पर बोझ कम करने के लिए इन तकनीकी पहलुओं को समझना जरूरी है:
Trending Videos
Induction Cooking Tips: How Reduce Electricity Bills While Using Induction Cooktops; Smart Hacks Every Kitchen
induction cooking - फोटो : Adobe stock
बिजली की बचत के लिए स्मार्ट कुकिंग के तरीके
सही बर्तन, सही चुनाव: इंडक्शन के लिए हमेशा फ्लैट बॉटम यानी की सपाट तल वाले फेरोमैग्नेटिक बर्तनों का ही उपयोग करें। अगर बर्तन का तल पूरी तरह इंडक्शन की सतह को नहीं छुएगा, तो हीट लॉस होगा और खाना पकने में ज्यादा समय लगेगा, जिससे बिजली अधिक खर्च होगी।
  • ढककर पकाएं, समय बचाएं: यह एक सरल लेकिन सबसे प्रभावी तरीका है। बर्तन को ढक्कन से कवर करने पर भाप अंदर ही रहती है, जिससे खाना 30 प्रतिशत तेजी से पकता है। कम समय मतलब कम बिजली की खपत।
  • प्रीसेट मोड्स: आधुनिक इंडक्शन में मिल्क, डोसा या कड़ी (Curry) जैसे बटन होते हैं। ये महज नाम नहीं हैं, बल्कि एक्सपर्ट्स की ओर से सेट किए गए टेंपरेचर प्रोफाइल हैं। मैन्युअल रूप से तापमान घटाने-बढ़ाने के बजाय प्रीसेट मोड का उपयोग करें, क्योंकि ये उस खास डिश के लिए जरूरी सटीक वाट का ही इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Induction Cooking Tips: How Reduce Electricity Bills While Using Induction Cooktops; Smart Hacks Every Kitchen
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
  • टाइमर सेटिंग: अक्सर हम चूल्हा चालू छोड़कर दूसरे कामों में व्यस्त हो जाते हैं। इंडक्शन के टाइमर फीचर का उपयोग करें। यह न केवल खाना जलने से बचाता है, बल्कि काम खत्म होते ही पावर कट कर देता है, जिससे फिजूल बिजली खर्च नहीं होती।
  • प्लेसमेंट और कूलिंग: इंडक्शन के नीचे या पीछे कूलिंग फैन और एयर वेंट्स होते हैं। इसे कभी भी दीवार से सटाकर या कपड़े के ऊपर न रखें। क्योंकि वेंटिलेशन  ब्लॉक होने पर मशीन ओवरहीट होती है और इंटरनल कंपोनेंट्स को ठंडा करने के लिए फैन को अतिरिक्त ऊर्जा की खपत करनी पड़ती है।


क्या आपका इंडक्शन सुरक्षित है?
कुकिंग खत्म होने के तुरंत बाद प्लग न निकालें। क्योंकि खाना पकने के बाद भी अंदर का पंखा कुछ देर चलता है ताकि कॉइल्स ठंडी हो सकें। इसे अपने आप बंद होने दें। इसके अलावा, कांच की सतह को हमेशा साफ रखें। जमी हुई गंदगी हीट ट्रांसफर में बाधा डाल सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed