फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Induction Tips: इंडक्शन पर खाली बर्तन रखकर चलाते हैं? जानिए क्यों भारी पड़ सकती है ये आदत

Thu, 19 Mar 2026 04:34 PM IST
Jagriti टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 19 Mar 2026 04:34 PM IST
सार

Why Empty Pan Damage Induction: एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बीच घरों में इंडक्शन कुकटॉप का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गैस चूल्हे की एक पुरानी आदत आपके नए इंडक्शन को हमेशा के लिए खराब कर सकती है? इंडक्शन पर खाली बर्तन चढ़ाना न केवल आपके बर्तन को जला सकता है, बल्कि इसके अंदरूनी इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कॉइल्स और सेंसर्स को भी जलाकर राख कर सकता है। जानिए इंडक्शन कुकिंग से जुड़ी ये जरूरी सावधानी...
 

विज्ञापन
Induction Safety Alert: Why Placing Empty Pot Can Ruin Your Cooktop Sensors Coil
induction - फोटो : Adobe Stock
आजकल रसोई में इंडक्शन चूल्हा एक जरूरत बन गया है, लेकिन इसकी तकनीक गैस स्टोव से बिल्कुल अलग है। गैस पर हम अक्सर खाली बर्तन चढ़ाकर फिर तेल या पानी डालते हैं, लेकिन इंडक्शन पर ऐसा करना सीधे तौर पर खतरनाक साबित हो सकता है।
Induction Safety Alert: Why Placing Empty Pot Can Ruin Your Cooktop Sensors Coil
induction cooking - फोटो : Adobe stock
1. क्यों खतरनाक है खाली बर्तन रखना? 
इंडक्शन चूल्हा इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड  तकनीक पर काम करता है। इसके कांच के नीचे कॉपर की एक कॉइल होती है। जब आप इस पर लोहे या स्टील का बर्तन रखते हैं, तो रेडिएशन के जरिए बर्तन में एडी करंट पैदा होता है जो उसे गर्म करता है। अगर बर्तन खाली है, तो वह बहुत ही कम समय में ओवरहीट हो जाता है। चूंकि गर्मी को सोखने के लिए अंदर कोई भोजन या पानी नहीं होता, इसलिए वह हीट वापस कुकिंग सरफेस की ओर लौटने लगती है।

ये भी पढ़ें: Induction Error Codes: बार-बार मैकेनिक बुलाने का झंझट खत्म, घर बैठे ऐसे ठीक करें E1 से E9 तक के एरर कोड्स
Induction Safety Alert: Why Placing Empty Pot Can Ruin Your Cooktop Sensors Coil
induction cooking - फोटो : Adobe stock
2. हो सकते हैं ये बड़े नुकसान
  • सेंसर की खराबी: इंडक्शन के अंदर तापमान को कंट्रोल करने वाले संवेदनशील सेंसर लगे होते हैं। अत्यधिक गर्मी इन सेंसर्स को पिघला या खराब कर सकती है, जिससे चूल्हा काम करना बंद कर देगा।
  • सरफेस का चटकना: इंडक्शन का ऊपरी ग्लास बहुत मजबूत होता है, लेकिन अचानक बढ़े हुए तापमान की वजह से इसमें दरारें आ सकती हैं। इसके अलावा खाली बर्तन का तल तुरंत लाल होकर जल सकता है या उसका आकार  बिगड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Induction Safety Alert: Why Placing Empty Pot Can Ruin Your Cooktop Sensors Coil
इंडक्शन कुकर - फोटो : एआई जनरेटेड
3. बिजली के झटके और शॉर्ट सर्किट का डर
अगर ओवरहीटिंग की वजह से अंदर की कॉपर कॉइल जल जाती है, तो इससे शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है। रिपेयरिंग का खर्च भी इतना ज्यादा हो सकता है कि आपको नया इंडक्शन लेना ज्यादा किफायती लगे।
विज्ञापन
Induction Safety Alert: Why Placing Empty Pot Can Ruin Your Cooktop Sensors Coil
induction cooking - फोटो : Adobe stock
4. इंडक्शन इस्तेमाल करने के गोल्डन रूल्स
पहले सामग्री डालें: बर्तन को इंडक्शन पर रखने से पहले उसमें थोड़ा पानी, तेल या भोजन डाल लें।
  • सही बर्तनों का चुनाव: हमेशा इंडक्शन कुकटॉप (फ्लैट और मैग्नेटिक बेस वाले) बर्तनों का ही उपयोग करें।
  • वेंटिलेशन का ध्यान: इंडक्शन के नीचे या पीछे लगे पंखे (Fan) को कभी न ढकें, यह चूल्हे को ठंडा रखने के लिए जरूरी है।
  • गीले हाथों से बचें: बटन दबाते समय हाथ सूखे रखें ताकि सेंसर पैनल खराब न हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed