सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   Smartphone Rain Safety Guide: How Save Your Phone from Water Damage During Monsoons; Essential Do's Don'ts

Gadget Tips: बारिश में भीगा फोन? भूलकर भी न करें ये काम, जानें स्मार्टफोन को वॉटर डैमेज से बचाने के तरीकें

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Fri, 20 Mar 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
सार

How to fix water damaged phone: क्या आप जानते हैं कि बारिश की कुछ बूंदें आपके महंगे स्मार्टफोन को डेड कर सकती हैं? अचानक आई बारिश में फोन को सुरक्षित रखने के लिए केवल उसे जेब में रखना काफी नहीं है। आईपी (IP) रेटिंग की समझ से लेकर भीगने के बाद किए जाने वाले इमरजेंसी रिस्पांस तक, जानिए वे कौन से तरीके हैं जो आपके फोन को पानी से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं।
 

Smartphone Rain Safety Guide: How Save Your Phone from Water Damage During Monsoons; Essential Do's  Don'ts
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

अचानक से मौसम के बदलते मिजाज के बीच गैजेट्स की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन गई है। पानी की एक छोटी सी बूंद चार्जिंग पोर्ट या स्पीकर ग्रिल के जरिए मदरबोर्ड तक पहुंचकर खतरा बन सकती है। इसलिए अपने फोन को वॉटरप्रूफ बनाने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:
Trending Videos


फोन को भीगने से बचाने के तरीके
  • वॉटरप्रूफ एक्सेसरीज का उपयोग: अगर आप टू-व्हीलर चलाते हैं, तो हमेशा एक वॉटरप्रूफ पाउच या ड्राय बैग साथ रखें। बाजार में ऐसे केस भी उपलब्ध हैं जो चार्जिंग पोर्ट और हेडफोन जैक को पूरी तरह कवर कर लेते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कॉलिंग के लिए विकल्प: बारिश के दौरान फोन को जेब से बाहर निकालने के बजाय ब्लूटूथ ईयरफोन या नेकबैंड का इस्तेमाल करें। इससे फोन बैग या जेब में सुरक्षित रहता है।
  • टेम्पर्ड ग्लास : अच्छी क्वालिटी का फुल-स्क्रीन टेम्पर्ड ग्लास केवल स्क्रीन को टूटने से ही नहीं, बल्कि डिस्प्ले और बॉडी के बीच के गैप से पानी अंदर जाने से भी रोकता है। इसलिए हमेशा अच्छा और किफायती टेम्पर्ड ही लगवाएं।
  • पॉलिथीन का देसी जुगाड़: अगर कोई एक्सेसरी पास न हो, तो एक साधारण पॉलिथीन फोन को स्विच ऑफ करके उसमें लपेटना सबसे सुरक्षित इमरजेंसी उपाय साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें:Tech Tips: भारी बिजली बिल से हैं परेशान? इंडक्शन पर कुकिंग करते समय अपनाएं ये पावर-सेविंग ट्रिक्स और करें बचत

अगर फोन भीग जाए, तो क्या करें?
स्मार्टफोन के पानी में गिरने या भीगने पर घबराने के बजाय इन स्टेप्स को फॉलो करें:
  • तुरंत स्विच ऑफ करें: फोन भले ही ठीक चल रहा हो, उसे तुरंत बंद कर दें। क्योंकि ऑन रहने पर शॉर्ट सर्किट का खतरा सबसे ज्यादा होता है।
  • एक्सेसरीज हटाएं: फोन का कवर, सिम कार्ड ट्रे और मेमोरी कार्ड निकाल लें। इससे हवा अंदर जाती है और नमी जल्दी सूखती है।
  • हिलाकर पानी निकालें: फोन को धीरे-धीरे हिलाएं, ताकि स्पीकर और चार्जिंग पोर्ट में फंसा पानी बाहर आ जाए। फिर इसे सूखे कपड़े या टिश्यू से पोंछें।
ये गलतियां बिल्कुल न करें:
  • हेयर ड्रायर: अक्सर लोग फाेन का सुखाने के लिए हेयर ड्रायर या गर्म हवा का इस्तेमाल करते हैं, इससे फोन के नाजुक हिस्से पिघल सकते हैं।
  • चावल का डिब्बा: फोन को चावल में डालना एक मिथक है; चावल के बारीक कण पोर्ट्स में फंसकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए इससे बचें।
  • चार्जिंग: जब तक फोन पूरी तरह सूख न जाए (करीब 24 घंटे), इसे चार्ज पर न लगाएं।
IP रेटिंग को समझें
अपने फोन के बॉक्स पर IP67 या IP68 रेटिंग जरूर चेक करें। यह रेटिंग बताती है कि आपका फोन धूल और पानी के छीटों को सहने में कितना सक्षम है। हालांकि, रेटिंग होने के बावजूद फोन को जानबूझकर पानी में ले जाने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed