सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Kia India introduces 5 new trims in Seltos and Sonet SUV Know Price and Details

Kia Seltos and Sonet: किआ ने सेल्टोस और सोनेट में पेश किए पांच नए ट्रिम, जानें कीमत और डिटेल्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 08 Jul 2024 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Kia India (किआ इंडिया) ने अपनी सेल्टोस और सोनेट एसयूवी के ट्रिम लाइन-अप में अहम बदलाव किया है। इस अपडेट का मकसद ग्राहकों को ज्यादा विकल्प, सभी ट्रिम्स में फीचर अपग्रेड और बजट के अनुकूल टर्बो ऑप्शन उपलब्ध कराना है।

Kia India introduces 5 new trims in Seltos and Sonet SUV Know Price and Details
Kia Sonet X-Line - फोटो : Kia India
विज्ञापन

विस्तार

Kia India (किआ इंडिया) ने अपनी सेल्टोस और सोनेट एसयूवी के ट्रिम लाइन-अप में अहम बदलाव किया है। इस अपडेट का मकसद ग्राहकों को ज्यादा विकल्प, सभी ट्रिम्स में फीचर अपग्रेड और बजट के अनुकूल टर्बो ऑप्शन उपलब्ध कराना है। सबसे खास बदलाव दोनों मॉडलों के लिए चार नए GTX वेरिएंट को शामिल करना है।
Trending Videos

वैरिएंट्स
ये वेरिएंट्स खरीदारों को पेट्रोल DCT और डीजल AT दोनों ऑप्शन के साथ अतिरिक्त पावरट्रेन कॉम्बिनेशन के साथ आते हैं। किआ सेल्टोस में अब 21 वेरिएंट्स हैं। जबकि सोनेट 22 वेरिएंट्स के साथ और भी व्यापक रेंज समेटे हुए है। किआ सोनेट खरीदारों के लिए, कंपनी ने स्मार्टस्ट्रीम G1.0 HTK iMT वेरिएंट पेश किया है। इस ट्रिम में टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है। जो इसे 10 लाख रुपये से कम में टर्बो ऑप्शन वाली पहली सोनेट बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kia India introduces 5 new trims in Seltos and Sonet SUV Know Price and Details
Kia Seltos X-line - फोटो : Kia India
विभिन्न ट्रिम्स में बेहतर फीचर्स
नए किआ सेल्टोस के GTX वेरिएंट में अब ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। जो सेल्टोस के HTX ट्रिम में नहीं मिलते हैं। इसी तरह, किआ सोनेट के निचले ट्रिम्स में अब ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर पॉइंट और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स आते हैं।

कितनी है कीमत
हाल ही में किआ ने GTX वेरिएंट की शुरुआत के साथ सोनेट और सेल्टोस दोनों एसयूवी के लिए ट्रिम ऑप्शंस का विस्तार किया है। यह नया ट्रिम मौजूदा HTX+ और GTX+ ट्रिम्स के बीच आता है, जो खरीदारों को प्रतिस्पर्धात्मक कीमत पर एक्ट्रा फीचर्स प्रदान करता है। सोनेट GTX की शुरुआती कीमत 13,70,900 रुपये (एक्स-शोरूम) है। जबकि सेल्टोस GTX की शुरुआती कीमत 18,99,900 रुपये (एक्स-शोरूम) है।

प्रमुख अंतर
सेल्टोस और सोनेट के लिए GTX ट्रिम्स में कुछ प्रमुख अंतर हैं। सोनेट के 16-इंच ऑप्शन की तुलना में सेल्टोस GTX में बड़े 18-इंच के अलॉय व्हील हैं। इसके अलावा, स्टैंडर्ड सोनेट वेरिएंट और सेल्टोस GTX दोनों में मिलने वाला एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), सोनेट GTX में नहीं मिलता है।

किआ एक नए ऑरोरा ब्लैक पर्ल रंग विकल्प के साथ सेल्टोस X-लाइन वेरिएंट की अपील को भी बढ़ा रही है। जो ऑल-ब्लैक कलर के चमकदार फिनिश के साथ आता है। यह मौजूदा मैट ग्रेफाइट विकल्प के साथ उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed