{"_id":"642e5acf25a74ff931095379","slug":"kia-launch-new-seven-seater-varient-of-carens-luxury-o-in-india-know-price-and-features-2023-04-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kia Carens: किआ ने सात सीटर एमपीवी का नया वैरिएंट किया लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Kia Carens: किआ ने सात सीटर एमपीवी का नया वैरिएंट किया लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:59 AM IST
सार
किआ की ओर से कैरेंस एमपीवी का नया वैरिएंट भारतीय बाजार में पेश किया गया है। नए वैरिएंट में कंपनी ने क्या खूबियां दी हैं और किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।
साउथ कोरियाई कार कंपनी किआ मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में कैरेंस एमपीवी का नया वैरिएंट लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कैरेंस में कौन सा नया वैरिएंट जोड़ा गया है, इसमें कैसे फीचर्स दिए गए हैं और इसे किस कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Trending Videos
नया वैरिएंट लॉन्च
2 of 6
किया कैरेंस
- फोटो : kia india
किआ मोटर्स की ओर से कैरेंस एमपीवी का नया सात सीटर वैरिएंट लॉन्च किया गया है। इस वैरिएंट को लग्जरी ऑप्शनल नाम दिया गया है। इसे लग्जरी और लग्जरी प्लस के बीच पोजिशन किया गया है।
कैरेंस के नए वैरिएंट में कंपनी की ओर से कुछ खास फीचर्स को जोड़ा गया है। इन फीचर्स में स्काई लाइट सनरूफ और एंबिएंट लाइट दी गई हैं। एंबिएंट लाइटिंग को तीन ड्राइव मोड्स के साथ जोड़ा गया है, जिनमें नॉर्मल, ईको और स्पोर्ट्स मोड हैं। साथ ही इस वैरिएंट में 10.25 इंच की टचस्क्रीन मिलती है। चार स्पीकर, दो ट्विटर, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, क्रूज कंट्रोल्स, स्मार्ट एयर प्यूरीफायर, फ्रंट पार्किंग सेंसर, ऑटो हैडलैंप जैसे फीचर्स भी इस वैरिएंट में मिलते हैं।
किआ कैरेंस के लग्जरी ऑप्शनल वैरिएंट में कंपनी की ओर से एबीएस, बीएएस, ईएससी, वीएसएम, एचएसी, डीबीसी, ड्राइवर-पैसेंजर साइड और कर्टेन एयरबैग, टायर प्रैशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, सेंट्रल डोर लॉक, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, सीट बेल्ट रिमाइंडर को दिया गया है।
कैरेंस में जो इंजन कंपनी की ओर से दिया जाता है, वही इंजन इस वैरिएंट में भी दिया गया है। इसमें 1.5 लीटर का टी-जीडीआई 7डीसीटी पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का सीआरडीआई वीजीटी 6एटी डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। इन दोनों ही इंजन के साथ आइडल स्टॉर्ट/स्टॉप फीचर को भी दिया गया है। खास बात यह है कि इसे सिर्फ सात सीटों के विकल्प के साथ पेश किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।