सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   kia launched seltos facelift in india, know price and features with engine specifications

Kia Seltos Facelift: लॉन्च हो गई किआ की मिड साइज एसयूवी सेल्टॉस फेसलिफ्ट, जानें कीमत और फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 21 Jul 2023 12:37 PM IST
विज्ञापन
सार

साउथ कोरियाई कार कंपनी किआ की ओर से भारतीय बाजार में नई एसयूवी को लॉन्च कर दिया है। नई सेल्टॉस में कंपनी ने क्या खूबियां दी हैं और इसे किस कीमत पर लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं।

kia launched seltos facelift in india, know price and features with engine specifications
for reference only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

किआ मोटर्स की ओर से मिड साइज एसयूवी सेल्टॉस का फेसलिफ्ट वर्जन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से नई सेल्टॉस को किस कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसमें किस तरह के सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

Trending Videos


लॉन्च हुई सेल्टॉस फेसलिफ्ट
किआ की ओर से मिड साइज एसयूवी सेल्टॉस को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी को चार जुलाई को पेश किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

कैसा है डिजाइन
किआ की ओर से मिड साइज एसयूवी सेल्टॉस को फेसलिफ्ट के साथ पेश किया गया है। एसयूवी में पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, एलईडी फॉग लैंप, नई फ्रंट ग्रिल, नया बंपर दिया गया है। इसके अलावा इसके रियर में भी कंपनी ने टेल लाइट्स को भी अपडैट किया है। एलईडी बार को बेहतर तरीके से डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही नई स्क्डि प्लेट दी गई है और इसके अलॉय व्हील्स को भी नया डिजाइन दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

कितना खास इंटीरियर
किआ ने सेल्टॉस फेसलिफ्ट में 10.25 इंच की दो स्क्रीन दी हैं, जिसमें से एक में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी में इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। पहले के मुकाबले नई सेल्टॉस का इंटीरियर काफी प्रीमियम देने की कोशिश की गई है। एसएयूवी में इंटीरियर के अंदर नई और बेहतर अपहोल्स्ट्री दी गई है। साथ ही ऑडियो को भी बेहतर किया गया है। एसयूवी में अब पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर को भी ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा इसमें फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, एंबिएंट लाइटिंग, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, हेड्स-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी इसमें दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका

कितना दमदार इंजन
कंपनी की ओर से सेल्टॉस फेसलिफ्ट को पेट्रोल और डीजल के साथ ही टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है। एसयूवी में 1.5 लीटर का नैचुरल एस्पिरेटिड इंजन, 1.5 लीटर का सीआरडीआई वीजीटी डीजल इंजन और 1.5 लीटर का टी-जीडीआई इंजन दिया गया है। कंपनी के मुताबिक एसयूवी का टर्बो इंजन अपने सेगमेंट में सबसे शक्तिशाली इंजन है। इससे 160 पीएस की पावर और 253 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट होता है। इसके साथ ही एसयूवी में ट्रांसमिशन के पांच विकल्प दिए गए हैं, जिनमें मैनुअल, आईएमटी, आईवीटी, डीसीटी और 6एटी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी

कितनी है सुरक्षित
सेल्टॉस को पहले के मुकाबले काफी सुरक्षित बनाने की कोशिश की गई है। कंपनी के मुताबिक इसकी बिल्ड क्वालिटी को पहले से ज्यादा बेहतर किया गया है। इसके साथ ही इसमें कई सेफ्टी फीचर्स को स्टैंडर्ड रखा गया है। इन फीचर्स में छह एयरबैग्स, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, ईएसपी, एबीएस, ईबीडी, टीपीएमएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही एसयूवी में ADAS जैसे फीचर को भी जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

कितनी है कीमत
किआ की ओर से सेल्टॉस फेसलिफ्ट 10.90 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 20 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी के कुल 18 वैरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed