{"_id":"625011f137c04b327f42fa34","slug":"kia-sonet-facelift-2022-launched-kia-seltos-facelift-2022-launched-in-india-know-price-features-specifications-and-details","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kia: किआ ने भारत में लॉन्च की नई सेल्टोस और सोनेट फेसलिफ्ट 2022, जानें कीमत और दमदार फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Kia: किआ ने भारत में लॉन्च की नई सेल्टोस और सोनेट फेसलिफ्ट 2022, जानें कीमत और दमदार फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 08 Apr 2022 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Kia India (किआ इंडिया) ने शुक्रवार को अपने दो सबसे लोकप्रिय प्रॉडक्ट, Kia Seltos (किआ सेल्टोस) और Kia Sonet (किआ सोनेट) के नए एडिशन को लॉन्च करने का एलान किया।
Kia Sonet Facelift and Kia Seltos Facelift
- फोटो : Kia India
विज्ञापन
विस्तार
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Kia India (किआ इंडिया) ने शुक्रवार को अपने दो सबसे लोकप्रिय प्रॉडक्ट, Kia Seltos (किआ सेल्टोस) और Kia Sonet (किआ सोनेट) के नए एडिशन को लॉन्च करने का एलान किया। ये नए एडिशन कई अपडेट और एडिशनल फीचर्स के साथ पेश किए गए हैं जो इन दोनों प्रोडक्ट को और भी बेहतरीन बनाते हैं। इसके साथ ही, हायर वैरिएंट के कई मौजूदा फीचर्स को अब लोअर वैरिएंट में भी पेश किया जा रहा है।
सुरक्षा पर खासा जोर
सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान देते हुए, किआ इंडिया ने अब नई सेल्टोस और नई सोनेट में साइड एयरबैग शामिल किए हैं। अब इनके सभी लोअर वैरिएंट्स में 4 एयरबैग्स मिलेंगे। किआ इंडिया ने यह भी घोषणा की है कि वह किआ सेल्टोस और किआ सोनेट के इन नए एडिशन को दो नए कलर ऑप्शन- 'इंपीरियल ब्लू' और 'स्पार्कलिंग सिल्वर' के साथ पेश करेगी। ये दोनों कारें अपने ग्राहकों को एडवांस कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए पूरी तरह से नए किआ कनेक्ट एप से लैस हैं। कंपनी ने किआ सेल्टोस में डीजल इंजन के साथ भारत की पहली इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन (iMT) टेक्नोलॉजी भी पेश की है।
कितनी है कीमत
किआ इंडिया ने नई सेल्टोस को 10.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) और नई सोनेट को 7.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है।
ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स
किआ इंडिया के चीफ सेल्स ऑफिसर मायुंग-सिक सोहन ने कहा, "हम भारत के प्रतिस्पर्धी ऑटो बाजार में अपनी रफ्तार को कायम रखते हुए बेहद खुश हैं। ग्राहकों का हमारे उत्पादों पर जारी विश्वास हमारी "ग्राहक-केंद्रित" उत्पाद रणनीति का सबूत है। इसकी वजह से हम कम समय में कई मुकाम हासिल करने में सफल हुए हैं। यात्रियों की सुरक्षा पर हमारा ध्यान नई सेल्टोस और सोनेट में साफ दिखाई देता है। इनके सभी लोअर वैरिएंट्स में 4 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर शामिल किए गए हैं।
इसके अलावा, अपने सेगमेंट में नए बेंचमार्क स्थापित करने के लिए विभिन्न फीचर्स और स्टाइल में नए बदलाव किए गए हैं। अब तक, हमने भारतीय बाजार में सेल्टोस की लगभग 2.67 लाख यूनिट्स और सोनेट की लगभग 1.25 लाख यूनिट्स बेची हैं। हमें विश्वास है कि नई सेल्टोस और सोनेट ग्राहकों को काफी पसंद आएंगी और भारत में अपने सफर की शुरुआत से हमें ग्राहकों का जो उत्साह और प्रतिबद्धता देखते को मिली थी, हमें उम्मीद है कि वही उत्साह एक बार फिर देखने को मिलेगा।"
Trending Videos

Kia Seltos Facelift 2022
- फोटो : Kia India
नई सेल्टोस की खूबियां
नई किआ सेल्टोस को 13 नए बदलावों के साथ अपडेट किया गया है। कंपनी ने किआ सेल्टोस HTK+ वैरिएंट में 1.5 डीजल इंजन के साथ भारत की पहली इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन (iMT) टेक्नोलॉजी पेश की है। वाहन डीजल 1.5 पावरट्रेन द्वारा संचालित एक नए एडिशन एचटीएक्स एटी के साथ भी आता है।
किआ इंडिया ने स्पोर्टियर और पहले से अधिक बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए नई किआ सेल्टोस के सभी ऑटोमैटिक वैरिएंट में मल्टी-ड्राइव और ट्रैक्शन मोड के साथ पैडल शिफ्टर्स को भी शामिल किया है। नई किआ सेल्टो में साइड एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (वीएसएम), ब्रेक असिस्ट (बीए), हिल असिस्ट कंट्रोल (एचएसी), हाईलाइन टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (हाईलाइन टीपीएमएस) और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक जैसे कई अन्य सेफ्टी फीचर्स भी स्टैंडर्ड तौर पर शामिल किए गए हैं।
इसके अलावा, वाहन के HTX+ वैरिएंट में कर्टेन एयरबैग्स भी हैं। साथ ही, इसकी अपील को और बेहतर बनाने के लिए डी-कट स्टीयरिंग व्हील, एसयूएस स्कफ प्लेट और टेलगेट पर सेल्टोस लोगो डिजाइन में बदलाव किए गए हैं। सेल्टोस एक्स लाइन में अब इसे इंडिगो पेरा सीट्स पर एक्स लाइन लोगो के साथ पेश किया जाएगा।

Kia Sonet Facelift 2022
- फोटो : Kia India
नई सोनेट की खासियतें
नई किआ सॉनेट को 9 नए बदलावों के साथ अपडेट किया गया है। सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए अब नई सोनेट साइड एयरबैग और हाईलाइन टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (हाईलाइन टीपीएमएस) से लैस होगी। कंपनी आईएमटी ट्रिम्स पर मानक के रूप में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (वीएसएम), ब्रेक असिस्ट (बीए), हिल असिस्ट कंट्रोल (एचएसी) जैसे प्रमुख सेफ्टी फीचर्स भी दे रही है।
इसके अलावा, अब HTX+ वैरिएंट में कर्टेन एयरबैग्स पेश किए जाएंगे। नई किआ सॉनेट के ग्राहकों को एचटीएक्स वैरिएंट से ही एडवांस्ड 10.67 सेमी (4.2") कलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा, ताकि वे कार की डिटेल्स जानकारी हासिल कर सकें और हमेशा नियंत्रण अपने पास रख सकें। सेमी लेदरेट सीट अब एचटीई वैरिएंट से ही पेश की जाएगी। नई सेल्टोस की तरह, नई सोनेट में भी कई डिजाइन बदलाव जैसे डी-कट स्टीयरिंग व्हील और टेलगेट पर सॉनेट लोगो देखने को मिलेगा।