फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lamborghini: लैम्बॉर्गिनी में अब नहीं मिलेगा यह दमदार इंजन, इन कारों में आखिरी बार होगा इस्तेमाल

Tue, 07 Feb 2023 01:38 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 07 Feb 2023 01:38 PM IST
सार

दमदार और लग्जरी कारों के लिए दुनियाभर में अपनी पहचान बनाने वाली कंपनी लैम्बॉर्गिनी की कारों में जल्द ही बड़ा बदलाव होने वाला है। कंपनी अपने दमदार इंजन का इस्तेमाल जल्द ही बंद कर सकती है।

विज्ञापन
lamborghini will use V12 engine last time in one roadster and one coupe supercars
For Reference Only - फोटो : lamborghini

इटली की सुपरकार बनाने वाली कंपनी लैम्बॉर्गिनी की कारों में अब दमदार इंजन नहीं मिलेंगे। कंपनी जल्द ही अपने दमदार इंजन को हमेशा के लिए बंद कर देगी। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से किस इंजन को बंद किया जा रहा है और आखिरी बार इन्हें किन कारों में उपयोग किया जाएगा।

बंद होगा यह इंजन

lamborghini will use V12 engine last time in one roadster and one coupe supercars
For Reference Only - फोटो : lamborghini
लैम्बॉर्गिनी की सुपरकारों में कंपनी वी12 जैसे बेहद दमदार इंजन को हमेशा के लिए बंद कर देगी। इस इंजन को बंद करने से पहले कंपनी दो कारों को इसके साथ पेश करेगी। जिनमें कई खास फीचर्स को भी शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Lamboeghini Huracan: लैम्बॉर्गिनी ने पेश की नई सुपरकार हुराकान स्टेराटो, जानें क्या हैं खासियत

कंपनी ने कही यह बात

lamborghini will use V12 engine last time in one roadster and one coupe supercars
For Reference Only - फोटो : lamborghini
लैम्बॉर्गिनी के सीईओ और अध्यक्ष स्टीफन विेंलमैन ने कहा कि वी12 इंजन हमारे इतिहास और हमारी बेहतरीन सफलता के स्तंभों में से एक है। जैसा कि हम अपनी कोर तौरी रणनीति के केंद्र में हाइब्रिड के एक नए युग को अपनाने की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में यह स्वाभाविक रूप से एस्पिरेटेड वी12 की विदाई के लिए हम खास तरीका अपना रहे हैं जिनमें हम दो कारों में इस इंजन को आखिरी बार ऑफर करेंगे।

यह भी पढ़ें- Bentely Bentayga: बेंटले की नई बेंटायगा का हुआ भारत में डेब्यू, जानें क्या है खासियत और कितनी है कीमत
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहद खास है वी12 इंजन

lamborghini will use V12 engine last time in one roadster and one coupe supercars
For Reference Only - फोटो : lamborghini
कंपनी के लिए वी12 इंजन काफी खास रहा है। इस दमदार इंजन का उपयोग कंपनी ने अपनी कई कारों में किया है, जिनमें वेनिनो, रेवेंटन जैसी सुपरकारें शामिल हैं। ऐसे में सुपरकार में दमदार इंजन की चाहत रखने वालों के लिए यह झटके जैसा होगा।

यह भी पढ़ें- Ferrari Purosangue: फरारी की इस एसयूवी के लिए बंद हुई बुकिंग, जानें क्या है कारण, क्या है कीमत
विज्ञापन

इन कारों में आखिरी बार होगा उपयोग

lamborghini will use V12 engine last time in one roadster and one coupe supercars
For Reference Only - फोटो : lamborghini
कंपनी ने जानकारी दी है कि वी12 इंजन को आखिरी बार कंपनी की दो सुपरकारों में उपयोग किया जाएगा। इन कारों में से एक कूपे और दूसरी रोडस्टर होगी। कंपनी के मुताबिक इनवेंसिबल और ऑटेंटिका में वी12 इंजन को दिया जाएगा और इनकी सिर्फ कुछ ही यूनिट्स बनाई जाएंगी। इस इंजन के साथ आने वाली कारों की टॉप स्पीड 355 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी। बेहद तेज चलने के लिए इन कारों को एवेंटाडोर वाले कॉर्बन फाइबर मोनोकॉक पर ही बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed