फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Mahindra Vision S Expected Debut on August 15: Design, Interior And Engine Details

Mahindra Vision S: स्वतंत्रता दिवस पर आ सकती है महिंद्रा की 'बेबी स्कॉर्पियो'! जानें 'विजन एस' की डिटेल्स

Sat, 08 Aug 2026 02:54 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Sat, 08 Aug 2026 02:54 PM IST
सार

महिंद्रा की आने वाली नई एसयूवी विजन एस को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।
इसका कॉन्सेप्ट मॉडल पहली बार अगस्त 2025 में ब्रांड के विशेष कार्यक्रम में दिखाया गया था। अब इस एसयूवी के प्रोटोटाइप कई बार देश में देखे जा चुके हैं और हाल ही में इसका एक और मॉडल नजर आया है।

विज्ञापन
Mahindra Vision S Expected Debut on August 15: Design, Interior And Engine Details
Mahindra Vision S - फोटो : Mahindra

विस्तार

भारतीय वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा अपनी बहुप्रतीक्षित एसयूवी महिंद्रा विजन एस (Mahindra Vision S) को 15 अगस्त के खास मौके पर पेश कर सकती है।

विज्ञापन
  • पहला प्रदर्शन: इस SUV के कॉन्सेप्ट मॉडल को पहली बार अगस्त 2025 में महिंद्रा के 'फ्रीडम एनयू' (Freedom NU) इवेंट के दौरान दुनिया के सामने लाया गया था।

  • रोड टेस्टिंग: इसके बाद से ही देश के विभिन्न हिस्सों में इस SUV के प्रोटोटाइप को टेस्ट-ड्राइव के दौरान कई बार स्पॉट किया जा चुका है।

    विज्ञापन
  • इंटीरियर की पहली झलक: हाल ही में टेस्टिंग के दौरान पहली बार इस आगामी SUV के इंटीरियर (केबिन) की स्पाई तस्वीरें लीक हुई हैं। जिससे इसके फीचर्स को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं। 

    विज्ञापन
    विज्ञापन

महिंद्रा विजन एस का एक्सटीरियर डिजाइन कैसा होगा?

डिजाइन के मामले में इस आगामी SUV को 'बेबी स्कॉर्पियो' भी कहा जा रहा है। क्योंकि इसका स्टांस काफी हद तक स्कॉर्पियो फैमिली जैसा मस्कुलर है:

  • मस्कुलर और बॉक्सी लुक: इसमें एक बॉक्सी सिल्हूट, सीधा फ्रंट फेसिया और एक फ्लैट बोनट दिया गया है।

  • लाइटिंग और ग्रिल: फ्रंट में गोल LED हेडलाइट्स दी गई हैं, जिनके साथ गोल आकार की LED DRLs मिलने की उम्मीद है। जैसा कि थार रॉक्स में देखा गया है। इसके अलावा, वर्टिकल स्लैट-स्टाइल ग्रिल और आयताकार फॉग लैंप हाउसिंग दी गई है।

  • ADAS तकनीक का संकेत: निचले ग्रिल पर एक रडार मॉड्यूल साफ नजर आ रहा है। जिसका सीधा मतलब है कि इस कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) की सुरक्षा मिल सकती है।

  • साइड और रियर प्रोफाइल: साइड में पॉलीगोनल व्हील फ्लेयर्स, बड़े अलॉय व्हील्स और आधुनिक फ्लश डोर हैंडल्स दिए गए हैं। इसके साथ ही फ्लैट रूफ, रियर क्वार्टर ग्लास, वर्टिकल LED टेललैंप्स, फ्लैट रियर विंडशील्ड और टेलगेट पर माउंटेड स्पेयर व्हील इसके रफ-एंड-टफ लुक को पूरा करते हैं।

Mahindra Vision S Expected Debut on August 15: Design, Interior And Engine Details
Mahindra Vision S - फोटो : Mahindra

हाल ही में स्पॉट हुए महिंद्रा विजन एस के इंटीरियर में क्या-क्या खास देखा गया है?

लीक हुई इंटीरियर तस्वीरों से पता चलता है कि इसका केबिन महिंद्रा की मौजूदा लोकप्रिय गाड़ियों, जैसे थार रॉक्स और स्कॉर्पियो एन से काफी मेल खाता है:

  • BE 6 का स्टीयरिंग व्हील: स्पाइड टेस्ट म्युल में महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार BE 6 वाला स्टीयरिंग व्हील लगा देखा गया है। इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जिस मॉडल की टेस्टिंग हो रही थी, वह विजन एस का इलेक्ट्रिक वर्जन हो सकता है।

  • हाई-सेट डैशबोर्ड और बड़ी स्क्रीन: डैशबोर्ड को काफी ऊंचा रखा गया है। जिसके बीच में लगभग 12.3 इंच का स्क्वायर-शेप टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और वर्टिकल एसी वेंट्स दिए गए हैं।

  • केबिन के अन्य फीचर्स: इसमें क्लाइमेट कंट्रोल पैनल थार रॉक्स और स्कॉर्पियो एन जैसा ही है। इसके अलावा कार में बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, डुअल-टोन इंटीरियर थीम, हवादार और गर्म होने वाली सीटें, हिल डिसेंट कंट्रोल, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ड्राइव मोड सेलेक्टर और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलने की पूरी संभावना है।

आगामी बेबी स्कॉर्पियो में कौन-कौन से इंजन विकल्प मिल सकते हैं?

हालांकि महिंद्रा की ओर से इंजन के सटीक डिटेल्स की आधिकारिक पुष्टि लॉन्च के समय ही होगी। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें ये इंजन और ट्रांसमिशन विकल्प दिए जा सकते हैं:

  • 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 

  • 1.5-लीटर टर्बो-डीजल इंजन 

गियरबॉक्स विकल्प: इंजनों के साथ ग्राहकों को 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड डीसीटी (DCT) और एएमटी (AMT) ट्रांसमिशन के विकल्प दिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed