सब्सक्राइब करें

Maruti Ertiga: मारुति की एमपीवी बनी हुई है भारतीयों की पसंद, डिलीवरी के लिए करना पड़ेगा इतना इंतजार

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 01 Nov 2022 12:55 PM IST
सार

मारुति की सात सीटर एमपीवी की भारतीय बाजार में लगातार ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। अर्टिगा की इतनी ज्यादा डिमांड है कि कंपनी पूरा नहीं कर पा रही है। बुकिंग करने के बाद लोगों को डिलीवरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Maruti ertiga CNG remains the choice of Indians, 7 seater mpv has a waiting period of eight to nine months
मारुति सुजुकी अर्टिगा - फोटो : maruti

देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति भारतीयों के दिलों पर राज करती है। बाजार में कंपनी की सभी कारों की अच्छी डिमांड रहती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की सात सीटर कार की वेटिंग काफी ज्यादा हो चुकी है। हम इस खबर में आपको सात सीटर कार के लिए वेटिंग, फीचर्स और कीमत की जानकारी दे रहे हैं।

Trending Videos

अर्टिगा की कितनी डिमांड

Maruti ertiga CNG remains the choice of Indians, 7 seater mpv has a waiting period of eight to nine months
मारुति अर्टिगा - फोटो : maruti
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की अर्टिगा के लिए कंपनी के पास बड़ी संख्या में ऑर्डर हैं। बड़े ऑर्डर के कारण अर्टिगा के सीएनजी वैरिएंट पर वेटिंग पीरियड आठ से नौ महीने का हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्टिगा के सीएनजी वैरिएंट के लिए कंपनी के पास 72 हजार बुकिंग बकाया हैं।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी है कीमत

Maruti ertiga CNG remains the choice of Indians, 7 seater mpv has a waiting period of eight to nine months
मारुति अर्टिगा - फोटो : maruti
मारुति अर्टिगा में पेट्रोल और सीएनजी का विकल्प मिलता है। इस एमपीवी के नौ वैरिएंट बाजार में मिलते हैं जिनमें मैनुअल, ऑटोमैटिक और सीएनजी शामिल हैं। अर्टिगा की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 8.41 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 12.79 लाख रुपये है। सात सीटर एमपीवी में सीएनजी का विकल्प सिर्फ वीएक्सआई और जेडएक्सआई में मिलता है। जिनकी एक्स शोरूम कीमतें 10.50 लाख रुपये और 11.60 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - ADAS: जानें क्या होता है ADAS, खतरा होने पर कैसे खुद रुक जाती है कार

कैसी है एमपीवी

Maruti ertiga CNG remains the choice of Indians, 7 seater mpv has a waiting period of eight to nine months
मारुति अर्टिगा - फोटो : maruti
अर्टिगा की लंबाई 4395 एमएम, चौड़ाई 1735 एमएम, हाइट 1690 है। इसका व्हीलबेस 2740 एमएम का है जबकि इसका टर्निंग रेडियस 5.2 मीटर का है।

यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट
विज्ञापन

कैसे हैं फीचर्स

Maruti ertiga CNG remains the choice of Indians, 7 seater mpv has a waiting period of eight to nine months
मारुति अर्टिगा - फोटो : maruti
अर्टिगा के सीएनजी वैरिएंट से में प्रीमियम ड्यूल टोन इंटीरियर, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी टेल लैंप, गियर शिफ्ट इंडीकेटर, फ्रंट एसी, पावर विंडो, टोटल सीएनजी मोड टाइम, रिमोट की-लैस एंट्री, चार स्पीकर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, म्यूजिक सिस्टम, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, इंजन इमोबिलाइजर, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकर सीट, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर, सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed