सब्सक्राइब करें

Maruti Fronx: मारुति फ्रॉन्क्स के किस वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, बेस से टॉप तक की मिलेगी जानकारी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 10 Feb 2023 05:02 PM IST
सार

मारुति की ओर से 12 जनवरी 2023 को ऑटो एक्सपो में नई कॉम्पैक्ट एसयूवी फ्रॉन्क्स को पेश किया गया था। फ्रॉन्कस के किस वैरिएंट को खरीदने में होगी समझदारी। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
maruti suzuki fronx offer five vaiant, which variant of Maruti suzuki fronx makes sense to buy?
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ओर से ऑटो एक्सपो में दो नई एसयूवी को पेश किया गया था। कंपनी की ओर से पेश की गई एसयूवी में फ्रॉन्क्स भी शामिल थी। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि फ्रॉन्क्स को कितने वैरिएंट में ऑफर किया जाता है और अगर आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसके किस वैरिएंट को खरीदने में समझदारी होगी।

Trending Videos

मारुति लाई फ्रॉन्क्स

maruti suzuki fronx offer five vaiant, which variant of Maruti suzuki fronx makes sense to buy?
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति सुजुकी की ओर से फ्रॉन्क्स एसयूवी को ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान पेश किया गया था। कंपनी की ओर से इस एसयूवी के लिए 12 जनवरी से ही बुकिंग को शुरू कर दिया गया था। फ्रॉन्क्स को कंपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर लाई है।

यह भी पढ़ें - Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच कैसे चलाएं कार, अपनाएं ये तीन टिप्स नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन

कितने वैरिएंट में आती है

maruti suzuki fronx offer five vaiant, which variant of Maruti suzuki fronx makes sense to buy?
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
फ्रॉन्क्स को कंपनी कुल पांच वैरिएंट में ऑफर करती है। इनमें बेस वैरिएंट सिग्मा है। सिग्मा के बाद डेल्टा, डेल्टा प्लस, जेटा और टॉप वैरिएंट के तौर पर एल्फा वैरिएंट आता है। इनमें से डेल्टा और सिग्मा वैरिएंट को 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ऑफर किया जाता है और बाकी तीनों वैरिएंट में कंपनी एक लीटर का टर्बो इंजन देती है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

कितनी है ताकत

maruti suzuki fronx offer five vaiant, which variant of Maruti suzuki fronx makes sense to buy?
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
1.2 लीटर नेचुरली एस्पीरेटिड इंजन है। जिससे एसयूवी को 89.73 पीएस की पावर और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसे पांच स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक के विकल्प के साथ दिया जाता है। वहीं एक लीटर टर्बो इंजन से एसयूवी को 100.06 पीएस की पावर के साथ 147.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें पांच गियर वाले मैनुअल ट्रांसमिशन के अलावा छह गियर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया जाता है। दोनों ही इंजन के साथ कंपनी आइडल स्टार्ट/स्टॉप फीचर को देती है जबकि टर्बो इंजन के साथ रीजनरेटिव ब्रेकिंग और इलेक्ट्रिक टॉर्क असिस्ट का फीचर मिलता है।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका
विज्ञापन

बेस वैरिएंट सिग्मा में कितने फीचर

maruti suzuki fronx offer five vaiant, which variant of Maruti suzuki fronx makes sense to buy?
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
मारुति फ्रॉन्क्स के सभी वैरिएंट्स में स्टैंडर्ड के तौर पर कुछ फीचर्स दिए जाते हैं। इनमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट, ड्यूल फ्रंट बैग्स, रिवर्स पार्किंग सेंसर, तीन पांइट सीट बेल्ट, इलेक्ट्रिक रियर डिफॉगर, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, गियर शिफ्ट इंडीकेटर, टिल्ट स्टेयरिंग, की-लैस एंट्री सिस्टम, 60:40 रियर फोल्डेबल सीट्स, एडजस्टेबल सीट हेडरेस्ट, पावर विंडो, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रूफ एंड स्पॉयलर, स्किड प्लेट, अंडबॉडी क्लैडिंग, रूफ गार्निश, शॉर्क फिन एंटीना, डॅ्यूल टोन इंटीरियर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर बेस वैरिएंट सिग्मा से ही मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Black Spot: क्या आपको पता है ब्लैक स्पॉट क्या होता है, किस तरह ब्लैक स्पॉट के कारण होते हैं गंभीर हादसे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed