Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Maruti Suzuki Hikes Prices Across Lineup: Jimny, Swift, Brezza, Invicto Get Costlier, Check Details

महंगी हुईं मारुति सुजुकी की कारें: जिम्नी से इनविक्टो तक के बढ़े दाम, किस मॉडल पर पड़ा कितना असर? देखें लिस्ट

Thu, 26 Nov 2026 04:41 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 26 Nov 2026 04:41 PM IST
सार

  • नवंबर में फिर महंगी हुई जिम्नी।
  • सभी वेरिएंट्स पर दस हजार रुपये बढ़े।
  • फीचर्स और मैकेनिक्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
  • टॉप मॉडल ₹14.77 लाख तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
Maruti Suzuki Hikes Prices Across Lineup: Jimny, Swift, Brezza, Invicto Get Costlier, Check Details
मारुति की कारें हुई महंगी - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

अगर आप नई मारुति सुजुकी जिम्नी खरीदने की योजना बना रहे हें, तो अब आपको इसके लिए पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे। कंपनी ने नवंबर 2026 में अपनी इस एसयूवी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। खास बात है कि इस बार सभी वेरिएंट्स पर एक समान दस हजार रुपये बढ़ाए गए हैं। यानी चाहे आप मैनुअल गियरबॉक्स वाला मॉडल चुनें या ऑटोमैटिक, दोनों के लिए अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

विज्ञापन

कीमत बढ़ने के बावजूद जिम्नी के इंजन, फीचर्स और मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह पहले की तरह 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन, दो गियरबॉक्स विकल्प और सभी वेरिएंट्स में ऑलग्रिप प्रो 4WD सिस्टम के साथ आती है। आइए जानते हैं अब जिम्नी के किस वेरिएंट की कीमत कितनी हो गई है और इसमें क्या-क्या मिलता है।
विज्ञापन


कितनी पहुंची कीमत?
मारुति सुजुकी ने जिम्नी के सभी चार वेरिएंट्स की कीमत में दस हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। इसके बाद इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.69 लाख रुपये हो गई है। वहीं, टॉप वेरिएंट की कीमत बढ़कर 14.77 लाख रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां एक नजर में देखें कौन सा वेरिएंट कितना महंगा हुआ है...

वेरिएंट पुरानी कीमत नई कीमत बढ़ोतरी
जेटा प्रो एमटी 12.59 लाख रुपये 12.69 लाख रुपये दस हजार रुपये
अल्फा प्रो एमटी 13.45 लाख रुपये 13.55 लाख रुपये दस हजार रुपये
जेटा प्रो एटी 13.65 लाख रुपये 13.75 लाख रुपये दस हजार रुपये
अल्फा प्रो एटी 14.51 लाख रुपये 14.61 लाख रुपये दस हजार रुपये


इस बढ़ोतरी के बाद जिम्नी की कीमतें 12.69 लाख रुपये से 14.77 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो गई हैं।

पहले जैसा ही मिलेगा 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन

  • कंपनी ने सिर्फ दाम में इजाफा किया है। बाकी मॉडल में पहले की तरह ही 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 102 hp की पावर और 134 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  • इसमें ग्राहकों को दो गियरबॉक्स विकल्प मिलते हैं। पहला 5-स्पीड मैनुअल और दूसरा 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है। यानी ग्राहक अपनी जरूरत और ड्राइविंग पसंद के हिसाब से दोनों में से कोई विकल्प चुन सकते हैं।


क्या है इस कार की खासियत?

  • जिम्नी की खासियत इसका फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम है। कंपनी इसके सभी वेरिएंट्स में AllGrip Pro 4WD सिस्टम देती है। इसमें लो-रेंज ट्रांसफर केस भी मिलता है, जो मुश्किल रास्तों पर गाड़ी चलाने में मदद करता है।
  • इसके अलावा SUV में 210 मिमी का ग्राउंड क्लियरेंस दिया गया है। यह फीचर खराब और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर गाड़ी के निचले हिस्से को जमीन से टकराने से बचाने में मदद करता है।
  • फीचर्स की बात करें तो मारुति जिम्नी में 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो का सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा एसयूवी में क्रूज कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
  • सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, रियर व्यू कैमरा, एबीएस के साथ ईबीडी और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • यानी की मारुति सुजुकी जिम्नी की नवंबर 2026 की कीमत बढ़ोतरी में सभी वेरिएंट्स 10,000 रुपये महंगे हुए हैं। हालांकि, कंपनी ने इसके इंजन, गियरबॉक्स, 4WD सिस्टम या फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी ग्राहकों को अब उसी गाड़ी के लिए पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

और किन माॅडल्स के बढ़े दाम?

  • नवंबर 2026 में मारुति सुजुकी ने सिर्फ जिम्नी ही नहीं, बल्कि अपने कई दूसरे मॉडल्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। कंपनी ने अलग-अलग कारों के चुनिंदा वेरिएंट्स पर पांच से 25 हजार रुपये तक दाम बढ़ाए हैं।
  • कंपनी की फ्लैगशिप कार इनविक्टो (Invicto) के दाम सबसे ज्यादा बढ़े हैं। इसकी कीमत में 25,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। वहीं, स्विफ्ट (Swift), डिजायर (Dzire), बलेनो (Baleno) और विक्टोरिस (Victoris) के चुनिंदा वेरिएंट्स दस हजार रुपये तक महंगे हुए हैं।
  • इसके अलावा ब्रेजा (Brezza) और अर्टिगा (Ertiga) के चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमतों में पांच हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, ब्रेजा के VXI पेट्रोल मैनुअल, ऑटोमैटिक और CNG वेरिएंट्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।


क्यों बढ़े दाम?

  • मारुति सुजुकी के अनुसार, स्टील और कॉपर जैसे कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह से कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में कीमतें बढ़ाई हैं। सभी मॉडल्स को मिलाकर औसत बढ़ोतरी लगभग 0.31% रही है।
  • इस तरह नवंबर में जिम्नी के सभी वेरिएंट्स दस हजार रुपये महंगे हुए हैं, जबकि कंपनी की दूसरी कारों के चुनिंदा वेरिएंट्स पर भी कीमत बढ़ोतरी लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed