सब्सक्राइब करें

Matter Aera Electric Bike: 125 किलोमीटर की रेंज वाली बाइक खरीदने का मिलेगा मौका, कंपनी शुरू करेगी प्री बुकिंग

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 08 May 2023 06:24 PM IST
सार

गुजरात के स्टार्टअप मैटर की ओर से भारतीय बाजार में नई इलेक्ट्रिक बाइक ऐरा के लिए प्री-बुकिंग को शुरू किया जाएगा। कंपनी कब से बाइक के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर रही है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
matter aera pre bookings to begin on may 17 across 25 cities in india, know range featrues and price details
For Reference Only - फोटो : matter

देश में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ रही है। इसी को देखते हुए कई कंपनियों की ओर से इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर को लॉन्च किया जा रहा है। गुजरात के स्टार्टअप मैटर की ओर से नई इलेक्ट्रिक बाइक ऐरा के लिए प्री-बुकिंग को शुरू करने का एलान किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि देश के किन शहरों में बाइक की प्री-बुकिंग को शुरू किया जाएगा।

Trending Videos

होगी प्री-बुकिंग

matter aera pre bookings to begin on may 17 across 25 cities in india, know range featrues and price details
For Reference Only - फोटो : matter
मैटर कंपनी की ओर से एलान किया गया है कि कंपनी 17 मई से देश के 25 शहरों और जिलों में ऐरा इलेक्ट्रिक बाइक के लिए प्री-बुकिंग को शुरू कर देगी। बाइक को मैटर और फ्लिपकार्ट जैसी वेबसाइट्स पर बुक करवाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

किन शहरों के लिए खुलेगी बुकिंग

matter aera pre bookings to begin on may 17 across 25 cities in india, know range featrues and price details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : matter
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक देश के 25 शहरों और जिलों में बाइक को बुक करवाया जा सकेगा। इनमें हैदराबाद, विशाखापट्टनम, विजयवाड़ा, कृष्णा, बेंगलुरु, मैसूर, चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, मुंबई, नवी मुंबई, थाणे, रायगढ़, पुणे, नागपुर, नासिक, अहमदाबाद, गांधीनगर, वडोदरा, सूरत, जयपुर, इंदौर, दिल्ली-एनसीआर, लखनऊ, कानपुर, पटना, गुवाहाटी, कामरप, कोलकाता, भुवनेश्वर और कोरधा जैसे शहर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी

कितनी है कीमत

matter aera pre bookings to begin on may 17 across 25 cities in india, know range featrues and price details
For Reference Only - फोटो : matter
प्री-रजिस्ट्रेशन में बाइक की कीमत 1.44 लाख रुपये रखी गई है। इसके साथ ही ग्राहक फिलहाल सिर्फ दो मॉडल्स ऐरा 5000, ऐरा 5000+ के लिए बुकिंग करवाई जा सकेगी। हालांकि कंपनी ने कुछ समय पहले इसके चार वैरिएंट को पेश किया था।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
विज्ञापन

क्या हैं खूबियां

matter aera pre bookings to begin on may 17 across 25 cities in india, know range featrues and price details
Matter Electric Motorcycle - फोटो : Matter
बाइक में फीचर्स की बात करें तो, इसमें एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल, पिलियन राइडर के लिए स्प्लिट ग्रैब रेल, ड्यूल डिस्क ब्रेक, सिंगल चैनल एबीएस, इंजन गार्ड जैसा मोटर गार्ड, स्प्लिट सीट्स, सात इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंड्राइड ऑटो, लाइव लोकेशन ट्रैकिंग, रियल टाइम बैटरी कंजप्शन, ऑफ लाइन नेविगेशन, व्हीकल शेयरिंग, ओटीए अपडेट्स, वेलकम लाइट्स, बैटरी सेविंग, गियर इंडीकेटर, की-लैस एंट्री, सर्विस रिमाइंडर जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed