Mercedes-Benz: मर्सिडीज-बेंज ने भारत में फिर लॉन्च की V-Class Extra LWB, प्रीमियम MPV पर दांव
मर्सिडीज-बेंज ने भारत में V-Class को पेट्रोल और डीजल ऑप्शन, बढ़े हुए व्हीलबेस, AMG लाइन ट्रिम और लग्जरी-फोकस्ड चार और छह-सीट लेआउट के साथ फिर से लॉन्च किया है।
विस्तार
Mercedes-Benz (मर्सिडीज बेंज) ने भारत में अपनी लग्जरी MPV V-Class को एक बार फिर पेश किया है। करीब चार साल बाद इस प्रीमियम कार की वापसी हुई है, जिसे पहले 2022 में बंद कर दिया गया था। वैश्विक स्तर पर 2023 में अपडेट होने के बाद अब यह भारत में AMG Line के एक ही ट्रिम में उपलब्ध कराई गई है। कंपनी के अनुसार, V-Class का स्थानीय उत्पादन पुणे प्लांट में किया जाएगा।
शॉफर-ड्रिवन लग्जरी वाहनों की मांग धीरे-धीरे बढ़ने के बीच, V-Class की वापसी यह संकेत देती है कि मर्सिडीज बेंज को भारत में प्रीमियम MPV सेगमेंट में भविष्य की संभावनाएं दिख रही हैं।
V-Class का केबिन कितना लग्जरी और आरामदायक है?
Mercedes-Benz V-Class का बड़ा साइज सीधे इसके केबिन में नजर आता है। ग्राहकों को इसमें चार-सीटर और छह-सीटर लेआउट का विकल्प मिलता है।
चार-सीटर वर्जन ज्यादा लग्जरी अनुभव देता है। इसमें आमने-सामने लगी सीट्स मिलती हैं, जहां आगे वाली सीट्स में एक्सटेंडेबल लेग सपोर्ट, वेंटिलेशन, हीटिंग और मसाज फंक्शन मौजूद हैं।
वहीं छह-सीटर वर्जन में सभी सीट्स आगे की ओर फेसिंग कैप्टन सीट्स के रूप में दी गई हैं। जो ज्यादा व्यावहारिक लेआउट पेश करता है।
केबिन की अन्य खास बातें:
-
प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री
-
ऊंची रूफलाइन
-
विंडो ब्लाइंड्स और रियर AC वेंट्स
-
AMG बैजिंग
-
दो 12.3-इंच डिजिटल स्क्रीन
-
टर्बाइन-स्टाइल AC वेंट्स के साथ एंगल्ड डैशबोर्ड
-
फिजिकल बटन और ट्रैकपैड वाला सेंटर कंसोल
यहां तक कि आगे की सीट्स में भी अंडर-थाई सपोर्ट दिया गया है, जिससे ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर दोनों को बेहतर आराम मिलता है।
V-Class में कौन-कौन से प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं?
भारत में V-Class केवल एक ही AMG Line वेरिएंट में आती है, लेकिन फीचर्स की कोई कमी नहीं है। इसमें शामिल हैं:
-
थ्री-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
-
64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग
-
वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
-
15-स्पीकर Burmester साउंड सिस्टम
-
पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
-
MBUX इंफोटेनमेंट सिस्टम
-
वायरलेस चार्जिंग और कई USB पोर्ट
-
एडैप्टिव एयर सस्पेंशन
बाहरी डिजाइन में V-Class कितनी दमदार दिखती है?
भारत में पेश की गई V-Class केवल Extended Wheelbase (Extra LWB) वर्जन में उपलब्ध है। इसका व्हीलबेस 3,430 मिमी है और कुल लंबाई करीब 5.4 मीटर तक जाती है। चौड़ाई और ऊंचाई भी इसे सड़क पर शानदार मौजूदगी देती है।
AMG Line ट्रिम इसे स्पोर्टी टच देता है। इसके एक्सटीरियर हाइलाइट्स में शामिल हैं:
-
LED सराउंड के साथ स्टार-पैटर्न ग्रिल
-
मल्टीबीम LED हेडलैंप
-
स्पोर्टी फ्रंट और रियर बंपर
-
टू-टोन 18-इंच अलॉय व्हील्स
-
LED DRLs और शार्प टेललैंप्स
-
रूफ रेल्स और क्रोम एलिमेंट्स
-
पावर्ड स्लाइडिंग रियर डोर्स
-
स्प्लिट टेलगेट
इंजन और परफॉर्मेंस के क्या विकल्प मिलते हैं?
भारत में पहली बार V-Class को पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है।
-
V300 पेट्रोल: 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन, जिसके साथ माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम जुड़ा है।
-
V300 डीजल: 2.0-लीटर टर्बो-डीजल इंजन।
दोनों इंजन 9-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं। पेट्रोल विकल्प जुड़ने से V-Class उन ग्राहकों को भी आकर्षित करेगी, जो ज्यादा स्मूद और शांत ड्राइविंग चाहते हैं।
कलर और इंटीरियर विकल्प क्या हैं?
Mercedes-Benz V-Class को पांच एक्सटीरियर रंगों में पेश किया गया है, जिसमें नया एल्पाइन ग्रे कलर भी शामिल है। इसके अलावा सोडालाइट ब्लू मेटैलिक, ओब्सीडियन ब्लैक मेटैलिक, सिल्वर मेटैलिक और रॉक क्रिस्टल व्हाइट मेटैलिक विकल्प मिलते हैं।
इंटीरियर के लिए सिल्क बेज और काले रंगों में बर्गामो लेदर अपहोल्स्ट्री का विकल्प दिया गया है।
बुकिंग, डिलीवरी डिटेल्स और किनसे है मुकाबला?
V-Class AMG Line की बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी मार्च के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है। मौजूदा Mercedes-Benz ग्राहकों को प्राथमिकता दी जाएगी। कंपनी ने यह भी कहा है कि वह ग्राहकों को विदेशी मुद्रा उतार-चढ़ाव से सुरक्षा देगी।
भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Lexus LM (लेक्सस एलएम), Toyota Vellfire (टोयोटा वेलफायर) और MG M9 (एमजी एम9) जैसी लग्जरी MPV से होगा।