सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Formula 1 Star Lewis Hamilton Reveals Plan to Tour India Before Climbing the Himalayas

Formula 1: फॉर्मूला 1 विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन ने जताई भारत यात्रा की इच्छा, हिमालय चढ़ने का सपना

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Tue, 03 Mar 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
सार

फॉर्मूला 1 स्टार लुईस हैमिल्टन ने अपने पर्सनल ट्रैवल ड्रीम के बारे में बताकर कई लोगों को हैरान कर दिया है। जिसका रेसिंग सर्किट से कोई लेना-देना नहीं है।

Formula 1 Star Lewis Hamilton Reveals Plan to Tour India Before Climbing the Himalayas
लुईस हैमिल्टन - फोटो : Instagram @lewishamilton
विज्ञापन

विस्तार

सात बार के फॉर्मूला 1 विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन ने एक अनोखी इच्छा जाहिर की है, जो रेसिंग ट्रैक से बिल्कुल अलग है। 2026 सीजन से पहले जारी एक वीडियो में हैमिल्टन ने कहा कि वह भारत की सड़कों पर सफर करना चाहते हैं। और हिमालय की ओर रोड ट्रिप पर निकलने का सपना देखते हैं।
Trending Videos


उन्होंने बताया कि वह भविष्य में भारत घूमने के बाद हिमालय की ओर बढ़ना चाहते हैं। और एक दिन माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करना भी उनकी ख्वाहिश है।

 

भारत में रोड ट्रिप और हिमालय क्यों है खास सपना?
हैमिल्टन के अनुसार, वह भारत की विविध संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता को सड़क मार्ग से अनुभव करना चाहते हैं। उनका सपना है कि वह देश के अलग-अलग हिस्सों से गुजरते हुए हिमालय की ऊंचाइयों तक पहुंचें। यह योजना उनके रेसिंग करियर से इतर एक निजी लक्ष्य के रूप में सामने आई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या भारत में फिर लौट सकती है फॉर्मूला 1?
हैमिल्टन की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब भारत में फॉर्मूला 1 की वापसी को लेकर चर्चा फिर तेज हो रही है।
भारत ने 2011 से 2013 तक Indian Grand Prix (इंडियन ग्रां प्री) की मेजबानी की थी। यह रेस बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित होती थी।

हालांकि टैक्स और प्रशासनिक कारणों से यह रेस कैलेंडर से हटा दी गई थी और तब से इसकी वापसी नहीं हो सकी। हालिया रिपोर्ट्स में संकेत मिले हैं कि आने वाले वर्षों में इसे फिर से आयोजित करने पर बातचीत चल रही है।

यह भी पढ़ें - Formula 1: पश्चिम एशिया तनाव के कारण रद्द हुआ एफ1 टायर टेस्ट? क्या F1 कैलेंडर पर भी पड़ेगा असर?
 

हैमिल्टन का भारत से क्या रहा है जुड़ाव?
लुईस हैमिल्टन पहले भी भारतीय ग्रां प्री में हिस्सा ले चुके हैं। 2011 से 2013 के बीच उन्होंने यहां रेस की। उस दौरान वह McLaren (मैकलारेन) के लिए ड्राइव करते थे।
2013 में वह Mercedes (मर्सिडीज) के साथ ट्रैक पर उतरे और ग्रिड पर सातवें स्थान से शुरुआत की। हालांकि वह भारतीय ग्रां प्री जीत नहीं सके।

 

2026 सीजन पर क्या है फोकस?
फिलहाल हैमिल्टन का ध्यान 2026 फॉर्मूला 1 सीजन पर है, जिसकी शुरुआत मार्च में Australian Grand Prix (ऑस्ट्रेलियाई ग्रैंड प्रिक्स) से होगी।
इस सीजन में वह Scuderia Ferrari (स्कुडेरिया फेरारी) के लिए ड्राइव कर रहे हैं। रेसिंग ट्रैक पर उनका लक्ष्य नई टीम के साथ मजबूत प्रदर्शन करना है। जबकि निजी तौर पर भारत और हिमालय की यात्रा उनका एक खास सपना बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed