सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Yezdi Roadster Red Wolf Special Edition Motorcycle Launched in India Check Details

Yezdi Roadster Red Wolf: येज्दी रोडस्टर रेड वुल्फ भारत में लॉन्च, जानिए पावर और फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Mon, 02 Mar 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
सार

येज्दी रोडस्टर का नया स्पेशल एडिशन आया है, जिसमें एक्सक्लूसिव डीप ग्लॉस रेड कलर स्कीम और क्रोम डिटेल्स हैं। जानें क्या है खास।

Yezdi Roadster Red Wolf Special Edition Motorcycle Launched in India Check Details
Yezdi Roadster Red Wolf - फोटो : Yezdi
विज्ञापन

विस्तार

Classic Legends (क्लासिक लीजेंड्स) ने सोमवार को Yezdi Roadster Red Wolf (येज्दी रोडस्टर रेड वुल्फ) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि इस स्पेशल एडिशन मोटरसाइकिल की लॉन्चिंग पूर्ण चंद्र ग्रहण के मौके पर की गई। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम दिल्ली कीमत 2 लाख रुपये से ऊपर रखी गई है।

Trending Videos


डिजाइन किससे प्रेरित है?
Yezdi Roadster Red Wolf का डिजाइन 1970 के दशक की क्लासिक Yezdi मोटरसाइकिलों से इंस्पायर्ड है। इसमें नियो-रेट्रो स्टाइल देखने को मिलता है, जो पुराने जमाने की झलक को मॉडर्न टच के साथ पेश करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लुक और कॉस्मेटिक अपडेट्स में क्या नया है?
इस स्पेशल एडिशन को डीप ग्लॉस रेड कलर में पेश किया गया है। मोटरसाइकिल के एग्जॉस्ट, इंजन और हैंडलबार पर प्रीमियम क्रोम डिटेलिंग दी गई है। इसमें स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक, चौड़ा रियर हगर फेंडर और बॉबर-स्टाइल टेल सेक्शन बरकरार रखा गया है।

ब्राउन कलर की रिच सीट और मॉड्यूलर सेटअप इसे सोलो और पिलियन – दोनों तरह की राइडिंग के लिए सक्षम बनाता है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट की सबसे चौड़ी रियर टायर वाली बाइक है।

इंजन और परफॉर्मेंस में क्या बदलाव हुआ है?
मैकेनिकल तौर पर Red Wolf, स्टैंडर्ड Yezdi Roadster जैसी ही है। इसमें 350 Alpha2 लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ 29 bhp की पावर और 29.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इसके साथ असिस्ट और स्लिपर क्लच भी दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए आगे 320 mm और पीछे 240 mm डिस्क ब्रेक मिलते हैं, जिन्हें कंटीनेंटल के ड्यूल-चैनल ABS का सपोर्ट मिलता है। 

राइडिंग रेंज और सस्पेंशन कितना बेहतर है?
इस मोटरसाइकिल में 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे कंपनी के अनुसार 350 किमी से ज्यादा की राइडिंग रेंज मिल सकती है।

सस्पेंशन सेटअप में आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं, जिन्हें खासतौर पर टूरिंग कम्फर्ट के लिए ट्यून किया गया है। सीट हाइट 795 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 171 mm है। रिलैक्स्ड राइडिंग के लिए इसमें सेंटर-फॉरवर्ड फुटपेग्स दिए गए हैं। 

फीचर्स और वारंटी पैकेज क्या मिलेगा?
Yezdi Roadster Red Wolf में स्टैंडर्ड तौर पर LED लाइटिंग और ट्विन-बैरल एग्जॉस्ट दिए गए हैं। इसके साथ कंपनी का ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्राम भी मिलेगा, जिसमें 4 साल या 50,000 किमी की वारंटी शामिल है। इसके अलावा, 5 साल तक के कॉम्प्रिहेंसिव मेंटेनेंस प्लान का विकल्प भी ग्राहकों को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed