सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bahrain Formula 1 Tyre Test Called Off Amid Middle East Tensions

Formula 1: पश्चिम एशिया तनाव के कारण रद्द हुआ एफ1 टायर टेस्ट? क्या F1 कैलेंडर पर भी पड़ेगा असर?

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Tue, 03 Mar 2026 04:22 PM IST
विज्ञापन
सार

FIA का कहना है कि पश्चिम एशिया विवाद के कारण बहरीन और सऊदी अरब की रेस पर शक के चलते सुरक्षा को ध्यान में रखकर फैसले लिए जाएंगे। हालांकि मेलबर्न ओपनर सुरक्षित है।

Bahrain Formula 1 Tyre Test Called Off Amid Middle East Tensions
Racing Car - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते बहरीन में आयोजित होने वाला दो दिवसीय Formula 1 tyre test (फॉर्मूला 1 टायर टेस्ट) रद्द कर दिया गया है। फॉर्मूला 1 के एकमात्र टायर आपूर्तिकर्ता Pirelli (पिरेली) ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए इस फैसले की पुष्टि की और कहा कि बहरीन में मौजूद सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।

Trending Videos


टेस्ट कब और किस उद्देश्य से आयोजित होना था?
यह टेस्ट Formula 1 (फॉर्मूला 1) के आधिकारिक कार्यक्रम के तहत बहरीन अंतर्राष्ट्रीय सर्किट में 28 फरवरी से 1 मार्च के बीच होना था।
इसका मकसद 2026 सीजन के लिए वेट-वेधर (गीली सतह) टायर कंपाउंड का परीक्षण करना था। बारिश जैसी परिस्थितियां बनाने के लिए स्प्रिंकलर सिस्टम का इस्तेमाल किया जाना था। ताकि ग्रिप, टिकाऊपन और ऑपरेटिंग रेंज का आकलन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रद्द करने के पीछे क्या कारण रहे?
क्षेत्र में सैन्य गतिविधियों और मनामा के आसपास मिसाइल हमलों की खबरों के बाद सुरक्षा हालात संवेदनशील हो गए। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने स्थिति को और जटिल बना दिया।
इन परिस्थितियों में टेस्ट को रद्द करना जरूरी समझा गया। इस फैसले से टीमों को ट्रैक पर डेवलपमेंट का अहम समय गंवाना पड़ा।

किन टीमों की भागीदारी तय थी?
इस टेस्ट में Mercedes और McLaren सहित कई टीमों के शामिल होने की योजना थी। रद्दीकरण के कारण इन टीमों को अपने शुरुआती सीजन की तैयारी में बदलाव करना पड़ा।

 

क्या इससे सीजन की शुरुआत प्रभावित होगी?
आने वाले सप्ताह में मेलबर्न में होने वाली सीजन ओपनर रेस से पहले यह व्यवधान आया है। दुबई और कतर जैसे पश्चिम एशिया ट्रांजिट हब्स के जरिए यात्रा करने वाली टीमों को एयरस्पेस प्रतिबंधों और सख्त सुरक्षा उपायों के कारण उड़ानों में बदलाव करना पड़ा है।
टीमों को अपने स्टाफ और उपकरण समय पर Australian Grand Prix (ऑस्ट्रेलियाई ग्रैंड प्रिक्स) के लिए मेलबर्न पहुंचाने के लिए नई यात्रा योजनाएं बनानी पड़ी हैं।

 

आगे की रेसों पर क्या असर पड़ेगा?
मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच मोटरस्पोर्ट्स की सर्वोच्च संस्था अंतर्राष्ट्रीय ऑटोमोबाइल महासंघ (FIA) ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और खिलाड़ियों की भलाई सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
FIA अध्यक्ष मोहम्मद बेन सुलेयम ने कहा कि मौजूदा अनिश्चितता के दौर में शांति और स्थिरता की जल्द वापसी की उम्मीद की जानी चाहिए। उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा और संवाद को प्राथमिकता देने की अपील भी की।

उन्होंने बताया कि FIA सदस्य क्लबों, चैम्पियनशिप प्रमोटरों, टीमों और जमीनी स्तर पर मौजूद सहयोगियों के संपर्क में है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। आगामी वर्ल्ड एंड्योरेंस चैंपियनशिप और फॉर्मूला 1 वर्ल्ड चैंपियनशिप के कार्यक्रमों पर फैसला लेते समय सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया, चीन और जापान ग्रां प्री फिलहाल तय कार्यक्रम के अनुसार होंगे। हालांकि 12 अप्रैल को होने वाला Bahrain Grand Prix (बहरीन ग्रैंड प्रिक्स) और 19 अप्रैल को प्रस्तावित Saudi Arabian Grand Prix (सऊदी अरब ग्रैंड प्रिक्स) की स्थिति की समीक्षा की जा रही है।
 

Pirelli के लिए इसका क्या मतलब है?
2011 से फॉर्मूला 1 के एकमात्र टायर सप्लायर के रूप में काम कर रही Pirelli का अनुबंध कम से कम 2027 तक है। कंपनी सभी रेस कंपाउंड डिजाइन और सप्लाई करती है और हर इवेंट में टीमों के साथ मिलकर डेटा एकत्र करती है।

बहरीन टेस्ट उसके विकास कार्यक्रम का अहम हिस्सा था, जिसका उद्देश्य 2026 नियमों के तहत वेट-वेधर टायर को अंतिम रूप देना था। टेस्ट रद्द होने से तैयारी का समय घट गया है, जिससे टीमों को शुरुआती रेसों के लिए सिमुलेशन टूल्स और मौजूदा डेटा पर अधिक निर्भर रहना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed