सब्सक्राइब करें

MPV Price: एमपीवी को खरीदना होगा महंगा, एसयूवी की तरह लगेगा 22 फीसदी सेस, जानें डिटेल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 12 Jul 2023 11:26 AM IST
सार

अब एसयूवी की तरह एमपीवी सेगमेंट के वाहनों को खरीदना भी महंगा होने जा रहा है। जीएसटी काउंसिल की ओर से क्या फैसला किया गया है। आइए जानते हैं।
 

विज्ञापन
MPV will be expensive to buy, 22 percent cess will be charged like SUV, know details
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
देश में अब जल्द ही एसयूवी की तरह ही एमपीवी सहित अन्य सभी तरह के यूटिलिटी व्हीकल खरीदना महंगा होने जा रहा है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस कारण से एमपीवी और अन्य यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट के वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी होने जा रही है।

 
Trending Videos
MPV will be expensive to buy, 22 percent cess will be charged like SUV, know details
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
महंगी होंगी एमपीवी
जीएसटी काउंसिल की बैठक में फैसला लिया गया है कि एसयूवी की तरह ही एमपीवी सेगमेंट के वाहनों पर भी सेस को 22 फीसदी लगाया जाए। जिसके बाद यह साफ हो गया है कि अब एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की तरह ही एमपीवी सेगमेंट के साथ ही अन्य यूटिलिटी सेगमेंट के वाहनों की कीमत बढ़ जाएंगी।

यह भी पढ़ें -  Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
विज्ञापन
विज्ञापन
MPV will be expensive to buy, 22 percent cess will be charged like SUV, know details
For Reference Only - फोटो : kia india
तय हुई परिभाषा
जीएसटी काउंसिल ने स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल की परिभाषा तय कर दी है। पहले जहां इसे चार पैमानों पर मापा जाता था, अब तीन पैमाने पर ही एसयूवी परिभाषित होगी। नई परिभाषा के तहत जिन गाड़ियों की लंबाई 4 मीटर और उससे ज्यादा होगी। इंजन क्षमता 1,500 सीसी होगी और ग्राउंड क्लीयरेंस ‘बिना लोड वाली स्थिति’ में 170 मिमी से अधिक होगी, उसे एसयूवी माना जाएगा।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका
MPV will be expensive to buy, 22 percent cess will be charged like SUV, know details
मारुति एक्सएल6 - फोटो : maruti
संशोधन के बाद लागू होंगे
फिटमेंट कमेटी की ओर से यह सिफारिश की गई थी कि सभी यूटिलिटी वाहन, जिन्हें किसी भी नाम से बुलाया जाए। उन सभी पर 22 फीसदी सेस लगाना चाहिए। जिसके बाद 11 जुलाई को हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में इसे मंजूरी मिल गई। अब जीएसटी कानून में संशोधन के बाद सभी तरह के यूटिलिटी वाहनों की कीमतों में बढोतरी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन
MPV will be expensive to buy, 22 percent cess will be charged like SUV, know details
for reference only - फोटो : maruti suzuki
ये होंगी महंगी
एक बार जीएसटी कानून में संशोधन के बाद जिनकी कीमतें बढ़ेंगी। उनमें मारुति अर्टिगा, एक्सएल6 और इनविक्टो, किआ कैरेंस, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, इनोवा हाईक्रॉस, रेनो ट्राइबर जैसे यूटिलिटी वाहन महंगे होंगे।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed