X History Feature: पुराने पोस्ट ढूंढना हुआ आसान, X पर आया हिस्ट्री फीचर; चुटकियों में मिलेंगे देखे हुए कंटेट
X New History Feature: अब एक्स पर पुरानी देखी गई पोस्ट, वीडियो और आर्टिकल्स को देखने के लिए इधर-उधर सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि एलन मस्क ने नया हिस्ट्री फीचर लॉन्च कर दिया है। इस फीचर का सीधा मकसद यूजर्स को उनकी पुरानी एक्टिविटी को आसानी से ट्रैक करने की सुविधा देना है। जानिए इस नए फीचर के बारे में विस्तार से...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
How to Check History on X: एक्स हिस्ट्री फीचर में क्या-क्या मिलेगा?
इस नए अपडेट में एक्स ने अपने हिस्ट्री फीचर को चार अलग-अलग सेक्शन में बांटा गया है। इनमें बुकमार्क, लाइक्स, वीडियो, आर्टिकल शामिल है। इन सेक्शन की मदद से iphone यूजर्स अब वो सब दोबारा देख सकेंगे, जो उन्होंने पहले देखा हो, पढ़ा हो या लाइक किया हो। बुकमार्क और लाइक्स में यूजर की ओर से सेव किए गए पोस्ट दिखाई देंगे, जबकि वीडियो और आर्टिकल सेक्शन अपने आप उन कंटेंट से भर जाएंगे जिन्हें यूजर प्लेटफॉर्म पर देख चुका होगा।
Today we're rolling out a new History tab on iOS to help you keep track of all your favorite content on X.
— Nikita Bier (@nikitabier) May 12, 2026
Bookmarks, Long Videos, Articles and Likes will live here -- so you can always come back and continue watching or reading.
The Timeline moves fast, so we hope this… pic.twitter.com/4hUGQS6KJf
पुरानी पोस्ट और वीडियो ढूंढना होगा आसान
अब तक यूजर्स को पहले देखी गई पोस्ट या वीडियो दोबारा खोजने में परेशानी होती थी, लेकिन नए हिस्ट्री फीचर के बाद यह काम काफी आसान हो जाएगा। कंपनी के प्रोडक्ट हेड Nikita Bier के मुताबिक यह फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो बाद में पढ़ने या देखने के लिए कंटेंट दोबारा तलाशना चाहते हैं।
यूजर्स की प्राइवेसी का भी रखा गया ध्यान
एक्स का मानना है कि हिस्ट्री सेक्शन पूरी तरह प्राइवेट रहेगा। इसका मतलब है कि आपकी देखी गई पोस्ट, वीडियो या आर्टिकल्स सिर्फ आपको ही दिखाई देंगे, न कि किसी और को। कंपनी ने पहले अलग-अलग जगह मौजूद टूल्स जैसे बुकमार्क और लाइक्स को अब एक ही सेक्शन में व्यवस्थित कर दिया है, जिससे एप इस्तेमाल करना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।
यह अपडेट खास क्यों माना जा रहा है?
यह फीचर सिर्फ पुरानी पोस्ट खोजने तक सीमित नहीं है। इसमें साफ संकेत मिलता है कि अब खुद को सिर्फ माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं रखना चाहता।कंपनी अब वीडियो, लंबे आर्टिकल्स और क्रिएटर कंटेंट पर ज्यादा फोकस कर रही है। हिस्ट्री फीचर यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर ज्यादा समय बिताने और कंटेंट दोबारा देखने के लिए प्रेरित कर सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.