फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Next-Gen Tata Nexon Spied, New ICE, EV Models Could Launch Together 2027

अगले साल आ सकती है नेक्स्ट-जेन नेक्सन: पेट्रोल-डीजल के साथ ईवी मॉडल भी होगा पेश, स्पाई शॉट्स में क्या दिखा?

Wed, 21 Oct 2026 03:17 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 21 Oct 2026 03:17 PM IST
सार

टाटा मोटर्स अपनी एसयूवी नेक्सन का नेक्स्ट जनरेशन मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। नई एसयूवी में स्पोर्टी डिजाइन, बड़े अलॉय व्हील और अपडेटेड प्लेटफॉर्म देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं नई नेक्सन कब तक दस्तक दे सकती है और इसमें क्या-क्या खास मिलने की संभावना है...
 

विज्ञापन
Next-Gen Tata Nexon Spied, New ICE, EV Models Could Launch Together 2027
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

टाटा मोटर्स अपनी सबसे पसंदीदा एसयूवी नेक्सन का नेक्स्ट जनरेशन मॉडल पेश करने वाली है। नई टाटा नेक्सन को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में इसके इलेक्ट्रिक वर्जन को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इससे पहले इसके इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) मॉडल की भी झलक सामने आई थी। ऐसे में संभावना है कि कंपनी नई नेक्सन के पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक वर्जन को एक साथ लॉन्च कर सकती है। नई एसयूवी के डिजाइन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन


नई टाटा नेक्सन में क्या होगा खास?

  • हाल ही सामने आई स्पाई शॉट्स में नेक्स्ट जनरेशन टाटा नेक्सन का इलेक्ट्रिक मॉडल नजर आया है। टेस्टिंग के दौरान कार में ऑरेंज वायरिंग हार्नेस और अंडरबॉडी में बड़ी बैटरी के लिए जगह दिखाई दी है। ये संकेत कार के इलेक्ट्रिक होने की ओर इशारा करते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक नई नेक्सन के डिजाइन और फीचर्स को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
  • विज्ञापन
  • बता दें कि टाटा नेक्सन ईवी को पहली बार 2020 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद से कंपनी अब तक इसकी एक लाख से ज्यादा गाड़ियां बेच चुकी है। हालांकि, इलेक्ट्रिक कार बाजार में इसे अब पहले जैसी बढ़त हासिल नहीं है। ऐसे में नेक्स्ट जनरेशन मॉडल के जरिए कंपनी अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर सकती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


स्पोर्टी डिजाइन और बड़े अलॉय व्हील मिलने की उम्मीद

  • नई नेक्सन ईवी के एक्सटीरियर में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्पोर्टी डिजाइन, ऊपर की ओर उठती बेल्टलाइन, ढलान वाली रूफलाइन और पीछे की ओर झुकी विंडस्क्रीन मिलने की संभावना है। इसके अलावा, एसयूवी में बेहतर ग्राउंड क्लियरेंस भी दिया जा सकता है।
  • मौजूदा नेक्सन ईवी में 16 इंच के व्हील मिलते हैं, जबकि नई जनरेशन में 18 इंच के अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं। हालांकि, इन बदलावों की पुष्टि कंपनी की ओर से नहीं हुई है।


नए प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है एसयूवी

  • रिपोर्ट्स की मानें तो, नेक्स्ट जनरेशन टाटा नेक्सन अपडेटेड एक्स1 प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है।
  • वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में इसके एर्गोस प्लेटफॉर्म के छोटे वर्जन पर तैयार होने की संभावना जताई गई है। इसी प्लेटफॉर्म पर टाटा सिएरा आधारित है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी नई नेक्सन के लिए किस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेगी।
  • नई नेक्सन के फीचर्स, इंटीरियर, बैटरी क्षमता, रेंज और इंजन विकल्पों को लेकर अभी डिटेल में जानकारी सामने नहीं आई है। इनसे जुड़ी जानकारी लॉन्च के करीब मिलने की उम्मीद है।


नई नेक्सन से टाटा मोटर्स को क्या उम्मीदें?
नेक्सन पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है। नेक्स्ट जनरेशन मॉडल में डिजाइन और तकनीक से जुड़े बदलाव इसे बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाए रखने में खास भूमिका निभा सकते हैं। अगर कंपनी पेट्राेल-डीजल और इलेक्ट्रिक वर्जन को एक साथ पेश करती है, तो ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से विकल्प चुनने का मौका मिल सकता है। हालांकि, नई नेक्सन की लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed