सब्सक्राइब करें

Ola Subscription Plan: ओला ने शुरू की नई सर्विस, अब सस्ते में चला पाएंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 29 Jan 2023 11:49 AM IST
सार

ओला इलेक्ट्रिक की ओर से नई सर्विस को शुरू किया गया है। कंपनी की इस सर्विस के शुरू होने के बाद किस तरह से इलेक्ट्रिक स्कूटर को सस्ते में चलाया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
ola launches new subscription care plan, Now everyone can drive electric scooter at very low cost
For Reference Only - फोटो : ola electric

देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ओला की ओर से नई सर्विस को लाया गया है। कंपनी की इस सर्विस के जरिए किस तरह कम कीमत में इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाया जा सकता है। सर्विस के अंदर कंपनी किन चीजों को शामिल कर रही है। हम इस खबर में इससे जुड़ी जानकारी आपको दे रहे हैं।

Trending Videos

ओला ने शुरू की नई सर्विस

ola launches new subscription care plan, Now everyone can drive electric scooter at very low cost
For Reference Only - फोटो : ola electric

ओला की ओर से सब्स्क्रिप्शन प्लान की नई सर्विस को शुरू किया गया है। कंपनी की ओर से इसमें दो तरह की सर्विस दी जाएंगी। दोनों नए सब्स्क्रिप्शन प्लान्स को कंपनी ने ओला केयर और ओला केयर प्लस का नाम दिया है।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है खूबियां

ola launches new subscription care plan, Now everyone can drive electric scooter at very low cost
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : ola india

ओला केयर और ओल केयर प्लस में कंपनी की ओर से कई तरह की सर्विस ग्राहकों को दी जाएंगी। इनमें सर्विस पर फ्री लेबर, थेफ्ट असिस्टेंस हेल्पलाइन सपोर्ट, रोडसाइड असिस्टेंस, फ्री होम सर्विस के साथ पिकअप-ड्रॉप, फ्री कन्ज्यूमेबल्स, 24/7 डॉक्टर और एंबुलेंस सर्विस सहित कई और सेवाओं को दिया जाएगा।
 

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका

क्या है कीमत

ola launches new subscription care plan, Now everyone can drive electric scooter at very low cost
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी की ओर से ओला केयर के लिए दो हजार रुपये और जीएसटी चार्ज किया जाएगा जबकि ओला केयर प्लस के लिए कंपनी जीएसटी के साथ 2999 रुपये चार्ज करेगी। इन प्लान्स को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या एक्सपीरियंस सेंटर के जरिए खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
विज्ञापन

क्या नहीं होगा शामिल

ola launches new subscription care plan, Now everyone can drive electric scooter at very low cost
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : ola
ओला की वेबसाइट पर इसकी भी जानकारी दी गई है कि इन सेवाओं में क्या शामिल नहीं होगा। कंपनी ने बताया है कि ऐसी कोई भी घटना जिसमें टूट-फूट जान-बूझकर की गई नुकसान किया गया हो। वाहन चालक नशे की स्थिति या दवाओं, विषाक्त पदार्थों या नशीले पदार्थों के प्रभाव में हो। जैसी कई चीजों को इस प्लान में शामिल नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed