{"_id":"63a462778265bd0c2f4c0ee5","slug":"ola-roll-out-moveos-3-for-over-1-lakh-customers-across-india-know-feature-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ola Move OS3: ओला ने सभी ग्राहकों को नए साल से पहले दिया तोहफा, रोल-आउट किया मूव ओएस3","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ola Move OS3: ओला ने सभी ग्राहकों को नए साल से पहले दिया तोहफा, रोल-आउट किया मूव ओएस3
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 22 Dec 2022 07:32 PM IST
सार
ओला की ओर से सभी ग्राहकों को नए साल का तोहफा दिया गया है। कंपनी की ओर से मूव ओएस3 अपडेट रोल आउट की शुरूआत कर दी गई है। अब बदलाव के साथ ओला ग्राहकों को कैसे फीचर्स मिलेंगे। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only
- फोटो : ola electric
Link Copied
देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन कंपनी ओला की ओर से ग्राहकों के लिए मूव ओएस 3 का सार्वजनिक रोल-आउट शुरू कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। कितने ग्राहकों को यह अपडेट मिलेगा और इसकी क्या खासियत हैं। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
Trending Videos
मूव ओएस3 रोल आउट
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
ओला की ओर से आखिरकार मूव ओएस3 का सार्वजनिक रोल आउट शुरू कर दिया गया है। कंपनी की ओर से करीब एक लाख से ज्यादा ग्राहकों को इसकी अपडेट मिलेंगी। ओएस अपडेट करने के बाद तकनीकी तौर पर ओला के स्कूटर्स काफी एडवांस हो जाएंगे।
ओला इलेक्ट्रिक के संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा कि वादे के मुताबिक, हमने इस हफ्ते सभी ओला एसवन ग्राहकों के लिए मूव ओएस 3 को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। यह एक साल के भीतर हमारा तीसरा बड़ा सॉफ्टवेयर अपग्रेड है। मुझे अपने इंजीनियर्स पर इससे ज्यादा गर्व नहीं हो सकता था, जो इतनी तेजी से विश्व स्तरीय तकनीक को क्रियान्वित करने की कोशिश कर रहे हैं। ओला में, हमारा लक्ष्य बेहतरीन उत्पादों को बनाना है और फिर उन्हें और बेहतर बनाने का प्रयास करना है। मूव ओएस 2 अपने समय से बहुत आगे है, दो पहिया में अपनी तरह की पहली सुविधाएँ पेश करते हुए, मूव ओएस 3 भारत के पसंदीदा स्कूटर को अधिक बेहतर बना देगा।
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एक बार ओएस अपडेट करने के बाद एसवन प्रो और एसवन ग्राहकों को परफॉर्मेंस, एक्सेस और कनवीनियंस से जुड़े 50 से ज्यादा फीचर्स और सुधार देखने को मिलेंगे।
अपडेट के बाद स्कूटर में हाइपर चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। ओला के हाइपर चार्जिंग नेटवर्क पर स्कूटर को सिर्फ 15 मिनट चार्ज करके 50 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। इसके साथ ही एडवांस री-जनरेटिव के लिए सेटिंग मिलेंगी। जिससे स्कूटर की रेंज को और बेहतर किया जा सकेगा। स्कूटर में अपडेट करने के बाद वेकेशन मोड भी मिलेगा जिसके जरिए 200 दिनों तक स्कूटर को बिना चार्ज किए रखा जा सकेगा। इस मोड में स्कूटर की पावर को लंबे समय तक बचाकर रखा जा सकता है। हिल होल्ड फीचर के साथ ही स्कूटर को पहाड़ों में ढलान पर पीछे जाने से रोकने में मदद मिलेगी। हालांकि अभी हिल होल्ड फीचर को बीटा स्टेज में रखा गया है लेकिन जल्दी ही इसे भी रोल आउट किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।