Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
online sale discounts on car accessories car trash bin sunvisor tissue box glass clean tablet car perfume tyre
{"_id":"633163c5957fd773e57f5379","slug":"online-sale-discounts-on-car-accessories-car-trash-bin-sunvisor-tissue-box-glass-clean-tablet-car-perfume-tyre","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Online Car Accessories Sale: अमेजन और फ्लिपकार्ट सेल का उठाएं फायदा, कार के लिए सस्ते में खरीदें एसेसरीज","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Online Car Accessories Sale: अमेजन और फ्लिपकार्ट सेल का उठाएं फायदा, कार के लिए सस्ते में खरीदें एसेसरीज
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 26 Sep 2022 02:21 PM IST
सार
फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है। इस समय ऑनलाइन सेल जारी है जिसमें कार के लिए कई चीजों पर डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप भी अपनी कार के लिए कुछ एसेसरीज लेना चाहते हैं तो हम इस खबर में आपको ऐसी ही पांच ऐससरीज की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
अमेजन पर सेल
- फोटो : amazon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर काफी आकर्षक दाम में सामान मिल रहा है। ऐसे ही अमेजन और फ्लिपकार्ट पर कार के लिए सामान काफी कम दाम में मिल रहा है। अमेजन पर ऑफर दस दिनों तक है तो फ्लिपकार्ट पर सेल 30 सितंबर तक चल रही है। इस खबर में हम आपको ऐसे ही कुछ उत्पादों की जानकारी दे रहे हैं जो आप सेल के दौरान खरीद सकते हैं।
कार ट्रैश बिन
2 of 7
कार ट्रैश बिन
- फोटो : Amazon
कार में सफाई रखने के लिए ये छोटी सी चीज काफी काम आती है। ट्रैश बिन एक ऐसी एक्सेसरी है जो सफर के दौरान आपकी कार को गंदा होने से बचाती है। साइज में छोटा होने के कारण आप इसे कार के कप होल्डर, दरवाजों में बोतल की जगह या कहीं भी छोटी सी जगह में इसे फिट कर सकते हैं। ऑनलाइन सेल में इसे करीब 200 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
सनवाइजर टिशू बॉक्स
3 of 7
सनवाइजर टिशू बॉक्स
- फोटो : amazon
कार में सनवाइजर पर टिशू बॉक्स रखा जा सकता है। ऑनलाइन सेल में आसानी से इसे भी 300 रुपये की कीमत के आस-पास खरीदा जा सकता है। कार के सनवाइजर पर आसानी से इसे क्लिप के जरिए टांगा जा सकता है और इसे रिफिल करना भी काफी आसान है।
कार के एसी वेंट में कई बार मिट्टी जम जाती है जिससे एसी चलाते समय कम हवा आती है। अगर आपकी कार में भी इस तरह से मिट्टी जम गई है तो आप सेल में सिर्फ 150 रुपये के आस-पास खर्च कर अपनी कार के एसी वेंट्स को आसानी से साफ कर सकते हैं। इस तरह की जेल का काम होता है कि वो छोटी जगह पर गहराई से आसानी से सफाई कर सकती है। इसका इस्तेमाल एसी वेंट को साफ करने के साथ ही डैशबोर्ड, गियर कवर, डोर लॉक हैंडल, कप होल्डर, सीट्स के बीच में सफाई करने के लिए कर सकते हैं।
ऑनलाइन बाजार में कार के शीशे और विंडशील्ड को साफ करने के लिए ग्लास क्लीन टैबलेट को खरीदा जा सकता है। सिर्फ 200 रुपये में आपको ग्लास क्लीन टैबलेट मिल जाएंगी जिसे पानी में घोलने के बाद बोनट के अंदर पानी के टैंक में डाला जा सकता है और वाइपर के साथ जब पानी शीशे पर आएगा तो उसके अंदर इस टैबलेट का घोल भी होगा जिससे शीशा अच्छे से साफ हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।