सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Over 100 Robotaxis Halt Suddenly in Wuhan: Baidu’s Apollo Go Faces Major System Failure

China: बीच ट्रैफिक में अचानक बंद हुई सैकड़ों ड्राइवरलेस 'रोबोटैक्सी', कई यात्री फंसे; सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Wed, 01 Apr 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Wuhan Robotaxi Incident: चीन के वुहान में एक बड़ी तकनीकी खराबी के चलते 100 से ज्यादा ड्राइवरलेस 'रोबोटैक्सी' अचानक भारी ट्रैफिक के बीच बंद हो गईं। इस सिस्टम फेलियर से कई यात्री सड़क के बीचों-बीच फंस गए। यह घटना भविष्य की इस सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक की सुरक्षा और भरोसे पर कई गंभीर सवाल खड़े करती है।

Over 100 Robotaxis Halt Suddenly in Wuhan: Baidu’s Apollo Go Faces Major System Failure
Baidu Apollo Robotaxi - फोटो : Baidu
विज्ञापन

विस्तार

चीन के वुहान शहर से सेल्फ-ड्राइविंग कारों को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। बुधवार को बीच सड़क पर तेज रफ्तार ट्रैफिक के बीच अचानक 100 से ज्यादा रोबोटैक्सी बंद पड़ गईं। इसके चलते कई यात्री सड़क के बीचों-बीच फंस गए। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में:

Trending Videos

क्या है पूरा मामला?

पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वुहान में एक साथ 100 से ज्यादा रोबोटैक्सी के पहिए थम गए। पुलिस ने अपने बयान में बताया कि शुरुआती जांच में यह किसी सिस्टम की खराबी का मामला लग रहा है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार के अंदर कैसे फंसे यात्री?

एक यात्री ने चीनी मीडिया को बताया कि उनकी रोबोटैक्सी एक मोड़ पर अचानक रुक गई। कार की स्क्रीन पर एक मैसेज आया, "ड्राइविंग सिस्टम में खराबी है। स्टाफ पांच मिनट में पहुंच जाएगा।" जब कोई मदद नहीं आई तो यात्री ने कार में मौजूद SOS बटन दबाया, जहां से जवाब मिला कि टीम रास्ते में है। चूंकि कार का दरवाजा खुल रहा था, इसलिए वह यात्री खुद ही बाहर निकल गया।



 

डर के मारे कार में ही बैठे रहे कई लोग

रात करीब 9 बजे पुलिस को टैक्सियों के रुकने की शिकायतें मिलनी शुरू हुईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई लोग तो खुद बाहर निकल गए, लेकिन कई यात्री बुरी तरह डर गए थे। वे रिंग रोड (बिना ट्रैफिक लाइट वाली एलिवेटेड सड़कें जहां गाड़ियां बहुत तेज चलती हैं) की बीच वाली लेन में फंसे थे। उनके दोनों तरफ से गाड़ियां तेजी से गुजर रही थीं, इसलिए डर के कारण वे कार से बाहर ही नहीं निकले। बाद में कई लोगों को रेस्क्यू किया गया।

चीन की मशहूर कंपनी 'Baidu' चलाती है ये टैक्सियां

वुहान में ये रोबोटैक्सी चीन की दिग्गज इंटरनेट और एआई कंपनी Baidu (बायडू) के जरिए चलाई जाती हैं। बायडू 'अपोलो गो' के नाम से अपनी रोबोटैक्सी सर्विस चलाती है और अकेले वुहान में ही इसकी सैकड़ों कारें पायलट प्रोजेक्ट के तहत चल रही हैं। इस घटना पर कंपनी की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पहली बार नहीं हुआ ऐसा

चीन में इतनी बड़ी संख्या में ड्राइवरलेस कारों का एक साथ ठप होना अपनी तरह का पहला मामला है, लेकिन वैश्विक स्तर पर ऐसी घटनाएं पहले भी देखी जा चुकी हैं। उदाहरण के तौर पर, पिछले साल दिसंबर में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। तब वहां पावर आउटेज (बिजली गुल होने) की वजह से दिग्गज कंपनी 'Waymo' की कई सेल्फ-ड्राइविंग कारें इसी तरह तकनीकी खराबी का शिकार होकर बीच सड़क पर अचानक थम गई थीं।

दुनिया भर में फैल रहा है बायडू का नेटवर्क

चीन में मिली बड़ी सफलता के बाद Baidu (बायडू) अब दुनिया भर में अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है और वर्तमान में कंपनी की 1 हजार से अधिक रोबोटैक्सी सड़कों पर दौड़ रही हैं। मिडिल ईस्ट और यूरोप जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी से पैर पसारते हुए कंपनी ने इसी साल अबू धाबी और दुबई में अपनी सेवाएं शुरू की हैं, जबकि ब्रिटेन और स्विट्जरलैंड में भी इसकी लॉन्चिंग की तैयारी अंतिम चरण में है। हालांकि, ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स का मानना है कि भले ही बिना ड्राइवर वाली इन कारों को भविष्य की तकनीक के रूप में देखा जा रहा हो, लेकिन इस तरह के सिस्टम फेलियर यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तकनीक को वैश्विक स्तर पर पूरी तरह अपनाने से पहले कंपनियों को इसे और अधिक भरोसेमंद और सुरक्षित बनाने के लिए कड़े सुधार करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed