EV: पेट्रोल से इलेक्ट्रिक पर शिफ्ट होने का है प्लान? ये बन सकते हैं बेस्ट ऑप्शंस, जानें कैसे हर महीने होगी बचत
Best Electric Scooters 2026: क्या आप भी आए दिन पेट्रोल के दाम और गाड़ी के मेंटेनेंस खर्च से परेशान हैं, तो आज विश्व पर्यावरण दिवस पर क्यों न अपनी राइड को ग्रीन और पॉकेट-फ्रेंडली बनाया जाए। भारतीय बाजार में ऐसे स्कूटर्स हैं, जो न सिर्फ प्रदूषण कम करते हैं, बल्कि बेहतरीन सर्विस और बेहद कम रनिंग कॉस्ट भी देते हैं। आइए जानते हैं टाॅप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में जो आपके बजट में बिल्कुल फिट बैठ सकते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
World Environment Day 2026: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और प्रदूषण की चिंता के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटर तेजी से लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। अगर आप भी पेट्रोल स्कूटर छोड़कर इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने का विचार कर रहे हैं, तो बाजार में अब बेहतर रेंज, मजबूत सर्विस नेटवर्क और बेहद कम रनिंग कॉस्ट वाले कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आइए जानते हैं ऐसे बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में, जो न सिर्फ आपकी जेब पर बोझ कम करेंगे, बल्कि पर्यावरण को भी स्वच्छ बनाने में योगदान देंगे।
TVS iQube: भरोसेमंद नाम और लंबी रेंज का संतुलन
- इलेक्ट्रिक स्कूटर का नाम आते ही लोगों के दिमाग में सबसे पहले टीवीएस आईक्यूब का नाम आता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में करीब 1.16 लाख है, जबकि सब्सिडी के बाद ऑन-रोड कीमत लगभग 1.08 लाख तक पहुंच जाती है।
- यह स्कूटर 2.2 kWh बैटरी वाले बेस मॉडल में 94 किलोमीटर तक और टॉप वेरिएंट में 212 किलोमीटर (IDC) तक की रेंज देने का दावा करता है। 5.9 hp मोटर के साथ इसकी टॉप स्पीड 82 km/h है और यह 0 से 40 km/h की रफ्तार सिर्फ 4.2 सेकंड में पकड़ लेता है।
- IP67 रेटेड बैटरी के साथ 3 साल या 50,000 किलोमीटर की वारंटी मिलती है। इसकी रनिंग कॉस्ट लगभग ₹0.18 प्रति किलोमीटर है। यही वजह है कि देशभर में 8 लाख से ज्यादा iQube सड़कों पर दौड़ रहे हैं और TVS का 2,800 से अधिक डीलर्स का नेटवर्क इसे मजबूत सपोर्ट देता है।
Bajaj Chetak: क्लासिक डिजाइन के साथ आधुनिक तकनीक

- अगर आप मजबूत बॉडी और भरोसेमंद ब्रांड लेने के तलाश में हैं, तो बजाज चेतक एक शानदार विकल्प है। इसकी शुरुआती कीमत C2501 वेरिएंट के लिए 91,504 से शुरू होती है, जबकि टॉप C3501 वेरिएंट लगभग 1.39 लाख तक जाता है।
- यह स्कूटर 113 किलोमीटर से लेकर 153 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी मेटल बॉडी है, जो इसे बाजार के अधिकांश इलेक्ट्रिक स्कूटरों से अलग बनाती है।
- IP67 बैटरी के साथ 50,000 किलोमीटर तक की वारंटी मिलती है। वहीं सालाना मेंटेनेंस खर्च आमतौर पर दो हजार से तीन हजार के बीच रहता है। मई 2026 तक 7 लाख से अधिक चेतक स्कूटर बिक चुके हैं।
Ather Rizta: फैमिली यूजर्स के लिए शानदार विकल्प
- एथर रिज्टा लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो परिवार के लिए एक प्रैक्टिकल इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं। यह 2.9 kWh और 3.7 kWh बैटरी विकल्पों के साथ आता है, जो क्रमशः 123 किलोमीटर और 159 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करते हैं। इसमें 5.76 hp PMSM मोटर दी गई है और इसकी टॉप स्पीड 80 km/h है।
- स्टोरेज की बात करें तो इसमें 34 लीटर अंडरसीट स्टोरेज मिलता है, जबकि ऑप्शनल 22 लीटर फ्रंक के साथ कुल स्टोरेज क्षमता 56 लीटर तक पहुंच जाती है। Ather का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ा है और अब 700 से ज्यादा एक्सपीरियंस सेंटर उपलब्ध हैं।
आखिर ये स्कूटर क्यों हैं खास?
इन सभी इलेक्ट्रिक स्कूटरों की सबसे बड़ी ताकत इनकी कम रनिंग कॉस्ट है। पेट्रोल स्कूटरों में इंजन ऑयल, स्पार्क प्लग, एयर फिल्टर और नियमित सर्विसिंग पर होने वाला खर्च यहां लगभग खत्म हो जाता है।
अगर कोई व्यक्ति रोजाना करीब 40 किलोमीटर सफर करता है, तो पेट्रोल स्कूटर पर उसका मासिक खर्च केवल ढाई से तीन हजार तक पहुंच सकता है। वहीं इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों के साथ बिजली का खर्च केवल 500 से 700 प्रति माह के बीच रह सकता है।