{"_id":"63ea0cc00fa22edcf30e70a9","slug":"sales-of-sub-4-mtr-suvs-declined-in-january-compared-to-under-4-mtr-hatchbacks-and-sedans-see-full-report-2023-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sedan vs SUV: डिजायर-अमेज के आगे नहीं चला ब्रेजा-थार का जादू, क्या जनवरी में बदली ग्राहकों की पसंद?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Sedan vs SUV: डिजायर-अमेज के आगे नहीं चला ब्रेजा-थार का जादू, क्या जनवरी में बदली ग्राहकों की पसंद?
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 13 Feb 2023 04:01 PM IST
सार
सियाम की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की बिक्री में कमी दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर चार मीटर से छोटी हैचबैक और सेडान कारों की बिक्री में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
1 of 4
मारुति डिजायर
- फोटो : maruti suzuki
Link Copied
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2023 में ग्राहकों की पसंद में बदलाव हुआ है। चार मीटर से छोटी हैचबैक और सेडान की बिक्री चार मीटर से छोटी एसयूवी के मुकाबले ज्यादा रही है। हम इस खबर में आपको जनवरी 2023 के दौरान हुई बिक्री की पूरी जानकारी दे रहे हैं।
Trending Videos
कितनी हुई सेडान कारों की बिक्री
2 of 4
For Reference Only
- फोटो : siam
जनवरी 2023 के दौरान देशभर में ग्राहकों ने चार मीटर से छोटी हैचबैक और सेडान कारों को जमकर खरीदा। सियाम की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक इस अवधि में कुल 104328 कारों की बिक्री हुई। इनमें होंडा की अमेज और जैज की 5580, ह्यूंदै की ऑरा, ग्रैंड आई-10 नियोस, सेंट्रो और एक्सेंट जैसी कारों की 21579, मारुति की बलेनो, सेलेरियो और डिजायर की 73840 और टोयोटा ग्लैंजा की 3327 यूनिट शामिल हैं।
सियाम की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2023 के दौरान देशभर में कुल 59147 यूनिट्स की बिक्री हुई। इनमें होंडा डब्ल्यूआरवी की 183, ह्यूंदै वेन्यू की 10738, किआ सोनेट की 9261, महिंद्रा बोलेरो, केयूवी100, थार और एक्सयूवी300 की 18066, मारुति की ब्रेजा की 14359, निसान की गो प्लस और मैग्नाइट की 2803, सिट्रॉएन सी3 की 788, रेनो काइगर और ट्राइबर की 2949 यूनिट शामिल हैं। हालांकि रिपोर्ट में टाटा नेक्सन और पंच के आंकड़ें नहीं दिए गए हैं।
सियाम की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2023 के दौरान 136941 सेडान कारों की बिक्री हुई है। इनमें कॉम्पैक्ट सेडान, मिड साइज सेडान और फुल साइज सेडान कारों के साथ ही चार मीटर से छोटी हैचबैक भी शामिल रही है। वहीं पूरे यूटिलिटी सेगमेंट की बिक्री 149328 यूनिट की रही। इसमें चार मीटर से छोटी, मिड साइज एसयूवी, फुल साइज एसयूवी सहित सभी सेगमेंट के यूटिलिटी व्हीकल्स शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।