सब्सक्राइब करें

OLA Electric: भारतीयों को खूब पसंद आ रहे ओला के स्कूटर, कंपनी ने 10 महीने में बना दिए एक लाख स्कूटर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 04 Nov 2022 06:18 PM IST
सार

भारत में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इस सेगमेंट की एक कंपनी ऐसी है, जिसके स्कूटर्स को काफी ज्यादा पंसद किया जा रहा है। इसी कारण कंपनी ने 10 महीने में एक लाख स्कूटर बनाकर रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन
Scooters of Ola Electric are very much liked by Indians, the company made one lakh scooters in 10 months
ओला ने बनाए एक लाख स्कूटर - फोटो : ola india

भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी, ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी रिकॉर्ड तोड़ दौड़ जारी रखी है। कंपनी ने तमिलनाडु में अपनी फ्यूचर फैक्ट्री से एक लाख वां स्कूटर लॉन्च किया है। पिछले साल नवंबर के आखिरी में उत्पादन शुरू करने के बाद ओला इलेक्ट्रिक ने सिर्फ 10 महीनों में यह रिकॉर्ड बनाया है।

Trending Videos

कंपनी के संस्थापक ने कही यह बात

Scooters of Ola Electric are very much liked by Indians, the company made one lakh scooters in 10 months
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

ओला इलेक्ट्रिक के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी भाविश अग्रवाल ने कहा कि भारत के इलेक्ट्रिफिकेशन की दिशा में अपनी यात्रा शुरू करने के बाद से हमने ग्राहकों को किसी भी पेट्रोल विकल्प की तुलना में बेहतर उत्पाद और अनुभव की पेशकश की है। भाविश अग्रवाल ने कहा कि यह मील का पत्थर अभी शुरुआत है। अगले एक लाख इस बार आधे समय में होंगे क्योंकि भारत में ईवी को लगातार पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में भी रही ईवी की डिमांड

Scooters of Ola Electric are very much liked by Indians, the company made one lakh scooters in 10 months
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : ola india
बीते त्योहारी सीजन में देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों की काफी ज्यादा डिमांड थी। इस दौरान ओला इलेक्ट्रिक ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अक्तूबर में बीस हजार यूनिट्स की बिक्री की। जो भारत में किसी भी ईवी निर्माता के लिए सबसे ज्यादा था।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान

कंपनी के पोर्टफोलियो में हैं ये स्कूटर

Scooters of Ola Electric are very much liked by Indians, the company made one lakh scooters in 10 months
ओला ने बनाए एक लाख स्कूटर - फोटो : ola india
कंपनी मौजूदा समय में तीन स्कूटर भारतीय बाजार में बेच रही है। इनमें एस वन, एस वन एयर और एस वन प्रो हैं। दिवाली से पहले ही कंपनी ने अपने सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर एस वन एयर को 84,999 रुपये में लॉन्च किया था। कंपनी के मुताबिक ओला एस वन एयर की बुकिंग फरवरी 2023 में शुरू होगी और डिलीवरी अप्रैल 2023 से शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed