भारतीय ऑटो सेक्टर में बूम: मई में कार बिक्री 27% बढ़ी, SIAM रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
SIAM May 2026 Sales: भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए मई 2026 का महीना बेहद शानदार रहा। उद्योग संगठन (SIAM) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कारों की सेल में 27% से ज्यादा और बाइक्स की बिक्री में करीब 15% का भारी उछाल आया है। एक क्लिक में जानिए ऑटो इंडस्ट्री की इस शानदार ग्रोथ के पूरे आंकड़े।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए मई का महीना काफी शानदार रहा है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के जरिए जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कंपनियों से डीलर्स तक पहुंचने वाली गाड़ियों (डिस्पैच) में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। आंकड़ों की मदद से आप आसानी से समझ सकते हैं कि पिछले साल के मुकाबले इस साल मई में गाड़ियों की बिक्री कितनी बढ़ी है:
मई महीने की सेल्स रिपोर्ट
| गाड़ी का प्रकार | पिछले साल की बिक्री (मई 2025) | इस साल की बिक्री (मई 2026) | कितनी बढ़ोतरी हुई? |
| पैसेंजर गाड़ियां | 3,44,656 यूनिट्स | 4,38,854 यूनिट्स | 27.3% |
| टू-व्हीलर | 16,57,116 यूनिट्स | 19,02,209 यूनिट्स | 14.8% |
| थ्री-व्हीलर | 53,942 यूनिट्स | 70,720 यूनिट्स | 31.1% |
आंकड़ों की मुख्य बातें
- कारों की जोरदार डिमांड: पैसेंजर वाहनों की थोक बिक्री में 27.3 प्रतिशत का बड़ा उछाल आया है। मई महीने में कुल 4 लाख 38 हजार से ज्यादा कारें डीलर्स तक पहुंचीं।
- टू-व्हीलर्स का जलवा बरकरार: बाइक और स्कूटर की मांग भी कम नहीं रही। पिछले महीने 14.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ टू-व्हीलर की कुल बिक्री 19 लाख का आंकड़ा पार कर गई।
- थ्री-व्हीलर सेगमेंट में सबसे बड़ी छलांग: सबसे ज्यादा प्रतिशत उछाल थ्री-व्हीलर सेगमेंट में दर्ज किया गया। पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री 31.1 प्रतिशत बढ़कर 70,720 यूनिट्स हो गई है।