सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   SIAM Data Shows Strong Growth In Car, Two-Wheeler And Three-Wheeler Sales

भारतीय ऑटो सेक्टर में बूम: मई में कार बिक्री 27% बढ़ी, SIAM रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे Published by: Suyash Pandey Updated Mon, 15 Jun 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
सार

SIAM May 2026 Sales: भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए मई 2026 का महीना बेहद शानदार रहा। उद्योग संगठन (SIAM) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कारों की सेल में 27% से ज्यादा और बाइक्स की बिक्री में करीब 15% का भारी उछाल आया है। एक क्लिक में जानिए ऑटो इंडस्ट्री की इस शानदार ग्रोथ के पूरे आंकड़े।

SIAM Data Shows Strong Growth In Car, Two-Wheeler And Three-Wheeler Sales
SIAM की मई बिक्री का आंकड़ा - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए मई का महीना काफी शानदार रहा है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के जरिए जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कंपनियों से डीलर्स तक पहुंचने वाली गाड़ियों (डिस्पैच) में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। आंकड़ों की मदद से आप आसानी से समझ सकते हैं कि पिछले साल के मुकाबले इस साल मई में गाड़ियों की बिक्री कितनी बढ़ी है:


मई महीने की सेल्स रिपोर्ट

गाड़ी का प्रकार पिछले साल की बिक्री (मई 2025) इस साल की बिक्री (मई 2026) कितनी बढ़ोतरी हुई?
पैसेंजर गाड़ियां 3,44,656 यूनिट्स 4,38,854 यूनिट्स 27.3%
टू-व्हीलर 16,57,116 यूनिट्स 19,02,209 यूनिट्स 14.8%
थ्री-व्हीलर 53,942 यूनिट्स 70,720 यूनिट्स 31.1%


आंकड़ों की मुख्य बातें

  • कारों की जोरदार डिमांड: पैसेंजर वाहनों की थोक बिक्री में 27.3 प्रतिशत का बड़ा उछाल आया है। मई महीने में कुल 4 लाख 38 हजार से ज्यादा कारें डीलर्स तक पहुंचीं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • टू-व्हीलर्स का जलवा बरकरार: बाइक और स्कूटर की मांग भी कम नहीं रही। पिछले महीने 14.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ टू-व्हीलर की कुल बिक्री 19 लाख का आंकड़ा पार कर गई।
  • विज्ञापन
  • थ्री-व्हीलर सेगमेंट में सबसे बड़ी छलांग: सबसे ज्यादा प्रतिशत उछाल थ्री-व्हीलर सेगमेंट में दर्ज किया गया। पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री 31.1 प्रतिशत बढ़कर 70,720 यूनिट्स हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed