मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान की दो पहिया वाहन निर्माता सुजुकी मोटरसाइकिल की ओर से भारतीय बाजार में बड़े इंजन वाली एडवेंचर टूरिंग बाइक को लाया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि बाइक में क्या खूबियां दी गई हैं और इसे कब तक लॉन्च किया जा सकता है।
Suzuki V Strom 800DE: सुजुकी कर रही है नई टूरिंग बाइक लाने की तैयारी, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, जानें डिटेल
सुजुकी मोटरसाइकिल की ओर से भारतीय बाजार में नई टूरिंग बाइक को लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें क्या खूबियां होंगी। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आएगी नई बाइक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की ओर से भारतीय बाजार में नई एडवेंचर टूरिंग बाइक वी-स्टॉर्म 800डीई को लाया जा सकता है। इस बाइक को हाल में ही उत्तरी भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। फिलहाल कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में वी स्टॉर्म एसएक्स 250 और वी स्टॉर्म 650 एक्सटी जैसी बाइक्स को पेश किया जाता है। लेकिन जल्द ही वी र्स्टॉ 800 डीई को भी पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान
कितना ताकतवर इंजन
सुजुकी वी-स्टॉर्म 800डीई बाइक में कंपनी की ओर से 776 सीसी का पैरलल ट्विन इंजन दिया जाएगा। इस इंजन से बाइक को 83 बीएचपी और 78 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। ताकतवर इंजन के साथ ही बाइक में ऑफ रोडिंग के लिए 21 इंच का फ्रंट स्पोक व्हील और रियर में 17 इंच का स्पोक व्हील दिया जाता है।
यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
कैसे हैं फीचर्स
बाइक में पांच इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, राइडिंग मोड, क्विक शिफ्टर, ड्यूल चैनल एबीएस, सुजुकी इंटेलीजेंस राइडिंग सिस्टम, यूएसबी सॉकेट, एलईडी लाइट्स, एलईडी इंडीकेटर्स जैसे कई फीचर्स को दिया गया है। यह बाइक उठे हुए हैंडलबार्स के साथ आ सकती है, जिससे ऑफ रोडिंग के दौरान राइडर को बाइक चलाने में काफी आसानी होती है।
यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
कब होगी लॉन्च
फिलहाल कंपनी की ओर से इस बाइक के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाइक को फेस्टिव सीजन के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है। इस बाइक को कंपनी वी स्टॉर्म 650 एक्सटी के ऊपर पोजिशन करेगी।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें