सब्सक्राइब करें

Car Care Tips: कार के पेंट का रखें इस तरह ख्याल, हमेशा नई जैसे चमकेगी आपकी कार

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 26 Sep 2022 05:58 PM IST
सार

अगर आपको भी अपनी कार से बहुत प्यार है। आप भी चाहते हैं कि आपकी कार पुरानी होने के बाद भी नई जैसी चमके तो इस खबर को जरूर पढ़ें क्योंकि इसमें हम आपको कार के पेंट को नया जैसे रखने के लिए जरूरी टिप्स दे रहे हैं।

विज्ञापन
Take care of the paint of the car like this, your car will always shine like new
भारत में मिलने वाली कारें - फोटो : सोशल मीडिया
आपने गौर किया होगा कि कुछ लोगों की नई कार भी पुरानी जैसी लगती है और कुछ कारें पुरानी होने पर भी नई जैसी चमकती हैं। आखिर ऐसे कैसे होता है। इस खबर में हम आपको ऐसी ही कुछ टिप्स दे रहे हैं जिसके जरिए आप भी अपनी पुरानी कार को नई जैसी बना सकते हैं। 
Trending Videos

धुलाई के दौरान रखें याद 

Take care of the paint of the car like this, your car will always shine like new
कार वॉश - फोटो : सोशल मीडिया
कार को धोते समय कभी भी कपड़े धोने वाला साबुन और वॉशिंग पाउडर का उपयोग नहीं करना चाहिए और ना ही कभी कपड़े धोने वाले ब्रश का उपयोग करना चाहिए। इससे कार के पेंट पर बुरा असर होता है और कई बार ऐसे निशान भी आ जाते हैं जो देखने में बुरे तो लगते ही हैं साथ ही कभी नहीं जाते। इसलिए कार को धोने वाले स्पेशल लिक्विड वाले फोम से या फिर शैंपू से ही कार को धोना चाहिए और इस दौरान सॉफ्ट ब्रश या कपड़े का उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी भी धूप में ना खड़ी करें कार 

Take care of the paint of the car like this, your car will always shine like new
धूप में खड़ी गाड़ियां - फोटो : सोशल मीडिया
काफी समय तक सीधी धूप में खड़ी रहने से कार का पेंट खराब हो जाता है या पीला पड़ जाता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि कार को संभव हो तो पेड़ के नीचे या फिर ऐसी जगह पार्क करना चाहिए जहां पर सीधी धूप कम आए। इससे कार ठंडी भी रहेगी और पेंट भी खराब नहीं होगा।

कवर से ढके कार 

Take care of the paint of the car like this, your car will always shine like new
कार का कवर - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आप कई दिनों तक कार को नहीं चलाते हैं तो कार को कवर से ढकना भी बेहतर होगा। ऐसा करके आप कार को धूल-मिट्टी से तो बचाएंगे ही साथ ही कार का पेंट भी लंबे समय तक नए जैसा रहेगा। बेहतर होगा कि अगर आपकी कार का कवर वॉटरप्रूफ भी हो जिससे बारिश से भी कार को सुरक्षा मिलेगी।  हालांकि बारिश के दौरान कार को कवर करने से बचना चाहिए।

ये भी पढ़ें - Electric Kit In Old Car: डिजायर को इलेक्ट्रिक कार में बदल देगी खास किट, मिलेगी 250 किलोमीटर की रेंज
 
विज्ञापन

कार वैक्स का करें उपयोग 

Take care of the paint of the car like this, your car will always shine like new
कार पर पॉलिश - फोटो : सोशल मीडिया
कार की धुलाई के बाद अगर आप कार के पेंट पर वैक्स लगाते हैं तो इससे कार के पेंट की उम्र लंबी होती है। धुलाई के बाद वैक्स लगाने से कार के पेंट पर एक ना दिखने वाली परत बन जाती है जो धूल, मिट्टी और ना दिखाई देने वाले सूक्ष्म कणों से पेंट की सुरक्षा करती है।

ये भी पढ़ें - Online Car Accessories Sale: अमेजन और फ्लिपकार्ट सेल का उठाएं फायदा, कार के लिए सस्ते में खरीदें एसेसरीज
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed