सब्सक्राइब करें

Tata Motors: तीन एसयूवी को डॉर्क रेड एडिशन के साथ लाई टाटा, जानें कितनी है कीमत और क्या हैं खूबियां

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 22 Feb 2023 06:12 PM IST
सार

टाटा मोटर्स की ओर से एक नहीं बल्कि तीन एसयूवी के डार्क रेड एडिशन को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इनमें क्या खूबियां दी गई हैं और किस कीमत पर इन्हें खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
tata launched dark red edition of safari harrier and nexon, know price features and other details
For Reference Only - फोटो : tata motors

देश की प्रमुख वाहन निर्माता टाटा मोटर्स की ओर से तीन एसयूवी को नए अवतार में लॉन्च किया गया है। इन एसयूवी में क्या खूबियां मिलेंगी और इन्हें किस कीमत पर खरीदा जा सकेगा, हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Trending Videos

लॉन्च हुई तीन एसयूवी

tata launched dark red edition of safari harrier and nexon, know price features and other details
For Reference Only - फोटो : tata motors
टाटा मोटर्स की ओर से तीन एसयूवी को नए अवतार में पेश किया गया है। कंपनी ने नेक्सन, हैरियर और सफारी को नए अवतार के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
विज्ञापन
विज्ञापन

आया डार्क रेड एडिशन

tata launched dark red edition of safari harrier and nexon, know price features and other details
For Reference Only - फोटो : tata motors
टाटा मोटर्स की ओर से हाल में ही सफारी और हैरियर के डार्क रेड एडिशन के लिए बुकिंग शुरू की गई थी। इन तीन एसयूवी में नेक्सन, हैरियर और सफारी एसयूवी को शामिल किया गया है। लॉन्च के बाद अब तीनों एसयूवी को डार्क रेड एडिशन में भी खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी

क्या हैं खूबियां

tata launched dark red edition of safari harrier and nexon, know price features and other details
For Reference Only - फोटो : tata motors
तीनों ही एसयूवी में डार्क रेड एडिशन को पेश किया गया है। साथ ही इनमें कई नए फीचर्स को दिया गया है। इन फीचर्स में ADAS जैसे सेफ्टी फीचर को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा एसयूवी के इंटीरियर में भी ब्लैक और रेड थीम को देखा जा सकता है। ब्लैक डैशबोर्ड और दरवाजों के साथ लाल रंगी में सीटें और दरवाजों पर कुछ इंसर्ट्स मिलते हैं। वायरलेस चार्जर, छह भाषाओं में 200 से ज्यादा वॉयस कमांड, डिस्प्ले के साथ एयर प्यूरीफायर, वेंटिलेटिड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड ड्राइवर सीट के साथ मेमोरी फंक्शन, 360 डिग्री सराउंड व्यू सिस्टम, 17.78 सेमी डिजिटल टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 26.03 सेमी हरमन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो जैसे फीचर्स मिलेंगे।

यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
विज्ञापन

अन्य कंपनियों से मिल रही चुनौती

tata launched dark red edition of safari harrier and nexon, know price features and other details
For Reference Only - फोटो : tata motors
टाटा को अन्य कंपनियों की ओर से लगातार चुनौती मिल रही है। मारुति से लेकर महिंद्रा तक सभी अपने वाहनों को लगातार अपडेट कर रही हैं और उनमें नए-नए फीचर्स को ऑफर कर रही हैं। ऐसे में टाटा की बिक्री पर असर हो सकता है। वहीं टाटा की कोशिश नए फीचर्स और नए एडिशन को ऑफर करके अपनी बिक्री बढ़ाने की है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed