सब्सक्राइब करें

Electric SUV: सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में आई खराबी, परेशान ग्राहक ने कहा-वापस ले जाओ

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sat, 20 May 2023 02:00 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर इलेक्ट्रिक एसयूवी ग्राहक ने कंपनी से शिकायत करते हुए कहा है कि वह कार को वापस ले जाएं। ईवी में किस तरह की परेशानी का सामना ग्राहक को हुआ। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
tata nexon electric car owner request to company to take my car back, know details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। दो पहिया वाहनों के साथ ही चार पहिया वाहनों को भी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में लाया जा रहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमें ग्राहक ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी से परेशान होकर कंपनी से एसयूवी को वापस लेने की मांग की है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि पूरा मामला क्या है।

Trending Videos

सोशल मीडिया पर की शिकायत

tata nexon electric car owner request to company to take my car back, know details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर carmelita fernandes नाम की यूजर ने एक ट्विट किया। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पास टाटा की इलेक्ट्रिक नेक्सन एसयूवी है। एसयूवी में कई तरह की समस्या हैं, जिनसे वह काफी ज्यादा परेशान हो गई हैं।

यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला

tata nexon electric car owner request to company to take my car back, know details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

इलेक्ट्रिक एसयूवी की ओनर से सोशल मीडिया पर अपनी समस्या की जानकारी देते हुए लिखा कि एक बार समस्या आने के बाद उन्होंने कार की बैटरी को बदलवाया था और दूसरी बार मुंबई से पुणे की यात्रा करते हुए दिक्कत आने पर उन्होंने पाया कि चार्जिंग स्टेशन काम नहीं कर रहा था। इसके अलावा उन्हें कंपनी के जेड कनेक्ट सपोर्ट से भी कोई सहायता नहीं मिली। साथ ही उन्होंने शिकायत भी की है कि कंपनी का टोल फ्री नंबर भी काम नहीं करता। जिसके साथ ही उन्होंने लिखा कि कृप्या मेरी कार वापस ले लो।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

कंपनी ने दिया जवाब

tata nexon electric car owner request to company to take my car back, know details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद टाटा मोटर्स की ओर से जवाब दिया गया। कंपनी ने जवाब देते हुए ग्राहक को उनकी जानकारी, लोकेशन आदि शेयर करने के लिए कहा। जिसके बाद संबंधित टीम उनकी मदद कर पाए।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार चलाने से पहले रोज करें ये चार काम, सफर के दौरान कभी नहीं होंगे परेशान
विज्ञापन

लगातार बढ़ रही है मांग

tata nexon electric car owner request to company to take my car back, know details
Kia EV6 Electric Car - फोटो : Kia
भारत में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। सरकार की ओर से भी इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए फेम-2 सब्सिडी दी जा रही है। जिसके कारण भी इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। भारत में टाटा, ह्यूंदै, किआ, बीवाईडी, मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, वॉल्वो, ऑडी जैसी कंपनियों की ओर से इलेक्ट्रिक एसयूवी और कारों की बिक्री की जाती है तो ओला, एथर, बजाज चेतक, मैटर, हीरो विदा, हीरो इलेक्ट्रिक, ओकिनावा, जॉय ईबाइक और सिंपल एनर्जी जैसी कंपनियां लगातार इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों के बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं।

यह भी पढ़ें -  Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed