{"_id":"6469bcd4129757d1b603e757","slug":"these-five-electric-scooters-is-ready-to-launch-in-indian-market-know-features-range-and-price-details-2023-05-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Electric Scooters: भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होंगे पांच इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, जानें संभावित कीमत और डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Electric Scooters: भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होंगे पांच इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, जानें संभावित कीमत और डिटेल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 21 May 2023 12:33 PM IST
सार
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जानकारी के मुताबिक कुछ कंपनियां जल्द ही भारत में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेंगी। ये कौन से स्कूटर हैं। आइए जानते हैं।
इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अभी तक ओला, एथर, हीरो विदा, बजाज चेतक जैसे ब्रॉन्ड का ही कब्जा है। लेकिन जल्द ही इनको चुनौती देने के लिए कुछ और कंपनियों की ओर से इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लॉन्च किया जाएगा। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कौन सी कंपनी की ओर से किस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लाने की तैयारी हो रही है।
Trending Videos
सिंपल वन
2 of 6
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी सिंपल एनर्जी की ओर से जल्द ही नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च होगा। कंपनी अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन को 23 मई को लॉन्च करेगी। प्रीमियम सेगमेंट में आने वाले इस स्कूटर की रेंज 236 किलोमीटर होगी, लेकिन कंपनी इसके एक से ज्यादा वैरिएंट को भी लॉन्च कर सकती है, जिससे इसे 300 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। लॉन्च के समय इसकी संभावित कीमत एक लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।
TVS iQube ST at Auto Expo 2023
- फोटो : For Reference Only
टीवीएस की ओर से भी आई क्यूब के बेहतर वर्जन एसटी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने इस स्कूटर को जनवरी में हुए ऑटो एक्सपो के दौरान शोकेस किया था। लेकिन अभी तक इसे लॉन्च नहीं किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इस साल फेस्टिव सीजन की शुरूआत तक कंपनी इसे लॉन्च कर सकती है। आईक्यूब और आईक्यूब एस के बाद यह कंपनी का नया वैरिएंट होगा। इसकी संभावित कीमत भी करीब 1.20 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है और इसकी रेंज भी 145 किलोमीटर के आस-पास होगी।
जापानी दो पहिया कंपनी सुजुकी की ओर से भी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में आने की तैयारी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपने मौजूदा स्कूटर बर्गमैन के इलेक्ट्रिक अवतार को ला सकती है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे साल के आखिर या अगले साल की शुरूआत तक लाया जा सकता है। इसकी संभावित कीमत 1.30 लाख रुपये और रेंज करीब 100 किलोमीटर तक हो सकती है।
भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्कूटर एक्टिवा को इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर होंडा की ओर से लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने कुछ समय पहले जानकारी दी थी कि वह भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में साल 2024 में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएगी। उम्मीद की जा रही है कि अगले साल होंडा की ओर से एक्टिवा का इलेक्ट्रिक वर्जन भारत में लॉन्च होगा। इसकी संभावित कीमत एक लाख रुपये के आस-पास होगी और इसकी रेंज भी करीब 100 किलोमीटर तक होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।