फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tips, Simple Ways Get More Kilometres From Your Electric Car

EV Range Tips: क्या है रीजनरेटिव मोड? जानें इलेक्ट्रिक वाहन की रेंज बढ़ाने वाले इस फीचर का सही इस्तेमाल

Sun, 09 Aug 2026 11:09 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 09 Aug 2026 11:09 AM IST
सार

Electric Car Range Tips: देश में प्रदूषण कम करने के लिए सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं, काफी संख्या में लोग भी इसे अपना रहे हैं, हालांकि ईवी ग्राहकों में रेंज की चिंता अभी भी बनी हुई है। लेकिन क्या आपको पता है कि आप अपनी ड्राइविंग स्टाइल को बदलकर या कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर इस समस्या को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
 

विज्ञापन
Tips, Simple Ways Get More Kilometres From Your Electric Car
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

EV Range Increase Tips: क्या आप जानते हैं कि बिना किसी अतिरिक्त खर्च के केवल अपनी ड्राइविंग आदतों में मामूली बदलाव करके आप अपनी इलेक्ट्रिक कार की रेंज बढ़ा सकते हैं? कई बार ड्राइविंग के तरीके की वजह से भी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी तेजी से खत्म होती है। ऐसे में अगर आप अपनी EV से ज्यादा किलोमीटर निकालना चाहते हैं, तो स्पीड, एक्सीलरेशन, कार के वजन और रीजनरेटिव मोड का सही इस्तेमाल करना काफी मददगार हो सकता है।

विज्ञापन

 

1. रीजनरेटिव मोड का इस्तेमाल करें

  • इलेक्ट्रिक कारों में मिलने वाला रीजनरेटिव मोड रेंज को बेहतर करने में मदद कर सकता है। इस सिस्टम में जब चालक एक्सीलेरेटर से पैर हटाता है, तो कार की गति कम होने के दौरान कुछ ऊर्जा को वापस बैटरी में भेजने की प्रक्रिया होती है।
  • विज्ञापन
  • यानी हर बार एक्सीलेरेटर से पैर हटाने पर वाहन की एनर्जी का कुछ हिस्सा बैटरी को चार्ज करने में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे ड्राइविंग के दौरान बैटरी में कुछ ऊर्जा वापस आती है और कुछ अतिरिक्त किलोमीटर की रेंज हासिल करने में मदद मिल सकती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
2. कार की स्पीड का रखें ध्यान

  • किसी भी वाहन को ज्यादा तेज चलाने पर ऊर्जा की खपत बढ़ती है। ईवी पर भी यही लागू होता है। स्पीड पर ईवी की मोटर को ज्यादा पावर की जरूरत होती है, जिसका सीधा असर उसके बैटरी पर पड़ता है। 
  • इसलिए इलेक्ट्रिक कार चलाते समय अपनी स्पीड का ध्यान रखें। जरूरत से ज्यादा तेज ड्राइव करने के बजाय सड़क और ट्रैफिक की स्थिति के अनुसार संतुलित स्पीड बनाए रखना रेंज के लिए बेहतर हो सकता है।


3. अचानक स्पीड बढ़ाने से बचें

  • यहां पर ध्यान रखने वाली बात है कि ईवी में अचानक एक्सीलरेशन करने पर मोटर को तुरंत ज्यादा पावर देनी पड़ती है। इससे बैटरी की ऊर्जा तेजी से खर्च होती है और रेंज कम हो सकती है।
  • इसलिए कार को बार-बार अचानक तेज करने के बजाय धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाना बेहतर है। स्मूद एक्सीलरेशन से मोटर पर अचानक ज्यादा लोड नहीं पड़ता और बैटरी की रेंज जल्दी कम नहीं होती।


4. कार से अतिरिक्त वजन हटाएं

  • सुनने में ये अटपटा जरूर लग सकता है, लेकिन कार में बिना जरूरत भारी सामान रखना भी EV की रेंज को प्रभावित कर सकता है। अतिरिक्त वजन बढ़ने पर कार को चलाने के लिए ज्यादा ऊर्जा की जरूरत पड़ती है।
  • इसलिए अगर कार में ऐसा सामान रखा है जिसकी जरूरत नहीं है, तो उसे हटा दें। कार को अनावश्यक वजन से मुक्त रखने से रेंज को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है।



EV की रेंज बढ़ाने के लिए याद रखें ये बातें

  • बहुत ज्यादा स्पीड से ड्राइव न करें।
  • अचानक एक्सीलरेशन से बचें और धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाएं।
  • कार में रखा अनावश्यक अतिरिक्त वजन हटा दें।
  • मौका मिलने पर रीजनरेटिव मोड का सही इस्तेमाल करें।
  • इन आसान ड्राइविंग आदतों को अपनाकर इलेक्ट्रिक कार की ऊर्जा खपत को नियंत्रित करने और उपलब्ध बैटरी से बेहतर रेंज हासिल करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed