{"_id":"6a780b43a12ca316190a9732","slug":"highway-driving-tips-follow-these-essential-safety-rules-avoid-accidents-road-trips-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Highway Driving Tips: हाईवे पर कार चलाते समय न करें ये गलतियां, सुरक्षित सफर के लिए याद रखें ये 5 जरूरी बातें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Highway Driving Tips: हाईवे पर कार चलाते समय न करें ये गलतियां, सुरक्षित सफर के लिए याद रखें ये 5 जरूरी बातें
Sun, 09 Aug 2026 10:38 AM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:38 AM IST
सार
Highway Driving Tips: वीकेंड हो या लंबी छुट्टियां, दोस्तों या परिवार के साथ कार से रोड ट्रिप पर जाना बेहद रोमांचक होता है। हालांकि, हाईवे पर ड्राइविंग थोड़ी कठिन मानी जाती है, खासकर नए ड्राइवर्स के लिए और जरा सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। तो क्या आप जानते हैं कि हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान 3-सेकंड का नियम क्या है और सही तरीके से ओवरटेक कैसे किया जाता है? आइए जानते हैं हाईवे पर सेफ ड्राइविंग के वे पांच नियम जो आपके सफर को सुरक्षित और मजेदार बना सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Safe Driving Tips India: रोड ट्रिप पर जाना हर किसी को पसंद होता है। वीकेंड हो या दोस्तों और परिवार के साथ लंबी छुट्टी, कार चलाकर नई जगहों पर घूमना बेहद रोमांचक अनुभव देता है, लेकिन हाईवे पर सुरक्षित ड्राइविंग के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
सड़कों पर ट्रैफिक का मिजाज अक्सर अचानक बदल जाता है। ड्राइविंग के दौरान जरा सी लापरवाही या ध्यान भटकने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ऐसे में थोड़ी सी सतर्कता और सही ड्राइविंग आदतों को अपनाकर आप अपने सफर को सुरक्षित बना सकते हैं।
आइए जानते हैं हाईवे पर कार चलाते समय ध्यान रखने योग्य सबसे जरूरी बातें:
1. स्पीड का ध्यान रखें
हाईवे पर खाली सड़क देखकर तेज गाड़ी चलाना आसान होता है, लेकिन स्पीड लिमिट का पालन करना सबसे पहला सुरक्षा नियम है।
2. सही तरीके से लेन बदलें
हाईवे पर लेन बदलना बेहद जिम्मेदारी वाला काम है। गलत तरीके से लेन बदलने पर बड़ा हादसा हो सकता है।
3. गाड़ियों के बीच सुरक्षित दूरी बनाकर रखें
आगे चल रही गाड़ी से हमेशा उचित दूरी बनाकर रखनी चाहिए, ताकि इमरजेंसी स्थिति में ब्रेक लगाने पर टक्कर न हो।
4. ओवरटेक करते समय सतर्क रहें
हाईवे पर होने वाले अधिकतर हादसे ओवरटेक करते समय गलत फैसला लेने से होते हैं।
5. सही सिग्नल्स का इस्तेमाल करें
सड़क पर चलने वाले बाकी ड्राइवर्स को यह पहले से पता होना चाहिए कि आप गाड़ी को किस तरफ ले जाने वाले हैं।

- स्पीड लिमिट लागू करें: अगर हाईवे पर 80 किमी प्रति घंटा का स्पीड लिमिट बोर्ड है, तो अपनी कार की स्पीड उससे कम ही रखें। तय सीमा से ज्यादा तेज चलाने की कोशिश न करें।
- मौसम और सड़क के अनुसार स्पीड: बारिश में गीली सड़कों, घने कोहरे या रात के समय कार की स्पीड हमेशा धीमी रखें।
- ब्रेकिंग डिस्टेंस: जब सड़क पूरी तरह साफ और विजिबिलिटी अच्छी हो तभी स्पीड बढ़ाएं, लेकिन हमेशा इतना गैप रखें कि अचानक ब्रेक लगाने पर गाड़ी सही समय पर रुक सके।
विज्ञापन
2. सही तरीके से लेन बदलें
हाईवे पर लेन बदलना बेहद जिम्मेदारी वाला काम है। गलत तरीके से लेन बदलने पर बड़ा हादसा हो सकता है।
- फास्ट लेन का सही इस्तेमाल: सबसे दाहिनी तरफ वाली लेन सिर्फ ओवरटेकिंग के लिए होती है। इसमें धीमी गाड़ी चलाना खतरनाक साबित हो सकता है।
- इंडिकेटर का इस्तेमाल: लेन बदलने से पहले हमेशा साइड इंडिकेटर ऑन करें।
- दूरी और स्पीड का आकलन: जिस लेन में जा रहे हैं, उसकी गाड़ियों की स्पीड समझें और सुरक्षित गैप मिलने पर ही लेन बदलें।
3. गाड़ियों के बीच सुरक्षित दूरी बनाकर रखें
आगे चल रही गाड़ी से हमेशा उचित दूरी बनाकर रखनी चाहिए, ताकि इमरजेंसी स्थिति में ब्रेक लगाने पर टक्कर न हो।
- 3-सेकंड का नियम: हाईवे पर कार चलाते समय 3-सेकंड का नियम याद रखें। जब आगे चल रही गाड़ी सड़क किनारे किसी साइनबोर्ड या पोल को पार करे, तो आपकी गाड़ी को उस पोल तक पहुंचने में कम से कम 3 सेकंड का समय लगना चाहिए।
- रात और बारिश में दूरी बढ़ाएं: रात के समय, भारी बारिश या घने कोहरे में इस गैप को बढ़ाकर 5 सेकंड या उससे ज्यादा कर देना चाहिए।
4. ओवरटेक करते समय सतर्क रहें
हाईवे पर होने वाले अधिकतर हादसे ओवरटेक करते समय गलत फैसला लेने से होते हैं।
- सही गियर का चुनाव: ओवरटेक करते समय गाड़ी को निचले गियर में शिफ्ट करें, इससे गाड़ी को तुरंत जरूरत के मुताबिक पिकअप मिलता है।
- अचानक सामने न आएं: ओवरटेक करने के बाद तुरंत अपनी पुरानी लेन में न काटें। पर्याप्त दूरी बनने के बाद ही वापस अपनी लेन में आएं।
- सिंगल-लेन रोड पर सावधानी: अगर सामने से भी ट्रैफिक आ रहा है, तो आने वाली गाड़ी की दूरी और स्पीड को ठीक से समझें। हेडलाइट्स फ्लैश करके सामने वाले को सिग्नल दें और जल्द से जल्द सुरक्षित तरीके से ओवरटेक पूरा करें।
5. सही सिग्नल्स का इस्तेमाल करें
सड़क पर चलने वाले बाकी ड्राइवर्स को यह पहले से पता होना चाहिए कि आप गाड़ी को किस तरफ ले जाने वाले हैं।
- लेन बदलते समय: मुड़ने या लेन बदलने से पहले इंडिकेटर ऑन करें।
- अचानक ब्रेक या रुकावट पर: अगर आगे कोई दुर्घटना, गड्ढा या ट्रैफिक जाम दिखे तो तुरंत हजार्ड लाइट्स ऑन कर दें, ताकि पीछे आ रही गाड़ियों को समय रहते अलर्ट मिल सके।
- हाईवे पर एंट्री लेते समय: किसी ढाबे, रेस्ट एरिया या पेट्रोल पंप से हाईवे पर वापस चढ़ते समय भी इंडिकेटर का इस्तेमाल जरूर करें।