सब्सक्राइब करें

Supercars: पांच सुपरकारें जो 400 किमी प्रति घंटा की रफ्तार को कर सकती हैं पार, जानें पांचों की डिटेल्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 24 Sep 2025 09:40 PM IST
सार

स्पीड लिमिट तोड़ने की दौड़ हमेशा से सुपरकार की दुनिया का हिस्सा रही है। 2025 में कुछ गाड़ियां ऐसी हैं जिन्होंने 400 किमी प्रति घंटा का आंकड़ा पार कर लिया है या करने की क्षमता रखती हैं।

विज्ञापन
Top 5 Record-Breaking Supercars Built for 400 km per hour and Beyond
Koenigsegg Jesko Absolut - फोटो : Koenigsegg
स्पीड लिमिट तोड़ने की दौड़ हमेशा से सुपरकार की दुनिया का हिस्सा रही है। 2025 में कुछ गाड़ियां ऐसी हैं जिन्होंने 400 किमी प्रति घंटा का आंकड़ा पार कर लिया है या करने की क्षमता रखती हैं। ये कारें इंजीनियरिंग का कमाल हैं, जिनमें जबरदस्त पावर और एडवांस्ड एरोडायनमिक्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। यहां हम आपको बता रहे हैं हैं ऐसी 5 धांसू सुपरकारों के बारे में।


यह भी पढ़ें - Hybrid Cars: यूरोप में बीवाईडी और एमजी का दबदबा, रेनो और ऑडी को छोड़ा पीछे, जानें क्या है वजह 

यह भी पढ़ें - World's Fastest Car: दुनिया की सबसे तेज प्रोडक्शन कार बनी यह इलेक्ट्रिक हाइपरकार, जानें डिटेल्स 
Trending Videos
Top 5 Record-Breaking Supercars Built for 400 km per hour and Beyond
BYD's Yangwang U9 Xtreme - फोटो : BYD
YangWang U9 Xtreme - 496 किमी प्रति घंटा
चीन की YangWang U9 Xtreme ने हाल ही में जर्मनी के ATP टेस्टिंग ट्रैक पर 496.22 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड हासिल कर दुनिया को चौंका दिया। इसमें 3,000 hp की पावर वाला क्वॉड-मोटर इलेक्ट्रिक सेटअप और BYD की 1,200-वोल्ट ब्लेड बैटरी सिस्टम लगी है। सिर्फ 30 यूनिट्स में बनी यह हाइपरकार साबित करती है कि इलेक्ट्रिक कारें अब परफॉर्मेंस की नई परिभाषा गढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ें - Kubota Hydrogen Tractor: ओसाका में दुनिया का पहला हाइड्रोजन-चलित सेल्फ-ड्राइविंग ट्रैक्टर पेश, जानें इसकी खूबियां
विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Record-Breaking Supercars Built for 400 km per hour and Beyond
Bugatti Chiron Super Sport Sportscar - फोटो : Bugatti
Bugatti Chiron Super Sport 300+ - 490 किमी प्रति घंटा
2019 में Bugatti Chiron Super Sport 300+ पहली प्रोडक्शन कार बनी जिसने 300 mph (480 किमी प्रति घंटा) का आंकड़ा पार किया। इसने 490.484 किमी प्रति घंटा की स्पीड हासिल की थी। इसमें 8.0-लीटर क्वॉड-टर्बो W16 इंजन है जो 1,577 hp पावर देता है। हालांकि, प्रोडक्शन मॉडल्स को इलेक्ट्रॉनिकली 440 किमी प्रति घंटा पर लिमिट किया गया है।

यह भी पढ़ें - Luxury Cars: उत्तरी केरल का लग्जरी और विंटेज कारों से प्यार है जगजाहिर, लेकिन अब सामने आया एक कड़वा सच!
Top 5 Record-Breaking Supercars Built for 400 km per hour and Beyond
SSC Tuatara - फोटो : SSC
SSC Tuatara - 475 किमी प्रति घंटा
अमेरिका में बनी SSC Tuatara ने फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर पर 474.8 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड दर्ज की। इसमें 5.9-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन है, जो E85 फ्यूल पर 1,750 hp की ताकत देता है। भले ही पहले इसके दावों पर विवाद हुआ हो, लेकिन अब Tuatara दुनिया की सबसे तेज प्रोडक्शन कारों में अपनी जगह पक्की कर चुकी है।

यह भी पढ़ें - Rolls-Royce: कोलकाता में बाढ़ का असर, ₹10 करोड़ की रोल्स-रॉयस फंसी, ₹10 लाख की टाटा की कार निकल गई
विज्ञापन
Top 5 Record-Breaking Supercars Built for 400 km per hour and Beyond
Rimac Nevera R - फोटो : Rimac
Rimac Nevera R - 430 किमी प्रति घंटा
Rimac Nevera R की टॉप स्पीड 430 किमी प्रति घंटा है। इसमें चार इलेक्ट्रिक मोटर्स लगी हैं जो 2,100 hp से ज्यादा की पावर देती हैं। यह कार न सिर्फ टॉप स्पीड बल्कि जबरदस्त एक्सेलेरेशन के लिए भी जानी जाती है। इसमें 120 kWh की एडवांस बैटरी पैक, कार्बन-फाइबर मोनोकोक बॉडी और बेहतर एरोडायनमिक्स के लिए फिक्स्ड रियर विंग और बड़ा डिफ्यूजर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें - Ultraviolette X47 Crossover: अल्ट्रावायलेट X47 क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - Volvo EX30: वोल्वो EX30 इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में लॉन्च, जानें ड्राइविंग रेंज, कीमत और फीचर्स
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed