{"_id":"63f72559fd0cfb75660af392","slug":"top-four-highest-cng-hatchbacks-in-india-maruti-celerio-wagon-r-swift-hyundai-i10-tata-tiago-2023-02-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Highest Average Hatchbacks: चार सीएनजी हैचबैक कारों से मिलती है शानदार एवरेज, मारुति से टाटा तक हैं शामिल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Highest Average Hatchbacks: चार सीएनजी हैचबैक कारों से मिलती है शानदार एवरेज, मारुति से टाटा तक हैं शामिल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 23 Feb 2023 02:48 PM IST
सार
पेट्रोल और डीजल काफी महंगा होने के कारण लोग सीएनजी कारों को खरीदना काफी पसंद करते हैं। देश में ऐसी कौन सी हैचबैक सीएनजी कारें हैं, जो एवरेज के मामले में भी शानदार हैं। आइए जानते हैं।
भारत में पेट्रोल और डीजल के साथ ही सीएनजी कारों को भी काफी पसंद किया जाता है। पेट्रोल और डीजल के मुकाबले सीएनजी की कारें किफायती भी होती हैं और नई तकनीक के साथ इनका एवरेज और बेहतर हो जाता है। हम इस खबर में आपको ऐसी ही पांच हैचबैक कारों की जानकारी दे रहे हैं, जो एवरेज के मामले में काफी शानदार हैं।
Trending Videos
मारुति सेलेरियो
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
मारुति की सेलेरियो ऐसी हैचबैक कार है जो सीएनजी में सबसे ज्यादा एवरेज देती है। कंपनी के मुताबिक इस कार को एक लीटर सीएनजी में 35.60 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें वीएक्सआई वैरिएंट में ही सीएनजी का विकल्प मिलता है। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 6.72 लाख रुपये है। इस कार में 998 सीसी का इंजन दिया गया है जिससे कार को 55.92 हॉर्स पावर और 82.1 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
मारुति की सबसे ज्यादा पापुलर हैचबैक है वैगन आर। यह हैचबैक एक किलो सीएनजी में 34.05 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। इसके सीएनजी वैरिएंट में एक लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। जिससे कार को 55.92 हॉर्स पावर और 82.1 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके सीएनजी वाले एलएक्सआई वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6.40 लाख रुपये है।
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से भी हैचबैक सेगमेंट में आई-10 सीएनजी को ऑफर किया जाता है। कार में आरडीई के साथ सीएनजी का विकल्प मिलता है। इसमें 1197 सीसी का बीआई फ्यूल इंजन दिया जाता है जिससे कार को 69 पीएस और 95.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। सीएनजी के साथ कार की कीमत 7.56 लाख रुपये है।
टाटा की हैचबैक टियागो को भी सीएनजी के साथ ऑफर किया जाता है। कंपनी के मुताबिक एक किलो सीएनजी में टियागो को 26.49 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन मिलता है जिससे इसे 73.4 पीएस की पावर के साथ 95 न्यूटन मीटर का टॉर्क भी मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।