सब्सक्राइब करें

Auto Sale In June: जून में ऑटोमोबाइल बिक्री में 10 फीसदी बढ़ोतरी हुई, फाडा ने जारी किए आंकड़े

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 06 Jul 2023 11:23 AM IST
सार

जून महीने में भी वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक जून महीने में देशभर में कितने वाहनों की बिक्री हुई। आइए जानते हैं।
 

विज्ञापन
total vehicle retail for june 2023 grew by last year according to fada report, know full details
For Reference Only - फोटो : tvs motors
देशभर में वाहनों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यात्री वाहन के साथ ही दो पहिया वाहन, कमर्शियल वाहन सहित सभी सेगमेंट में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। फाडा के मुताबिक जून 2023 के दौरान कितने वाहनों की बिक्री हुई है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

 
Trending Videos
total vehicle retail for june 2023 grew by last year according to fada report, know full details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hero motocorp
कितनी हुई बिक्री
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की ओर से जून महीने में कुल वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फाडा की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक जून महीने में कुल 1863868 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई। इसमें यात्री वाहन, तिपहिया वाहन, दो पहिया वाहन शामिल हैं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर आंकड़ों के मुताबिक जून 2022 के दौरान देशभर में कुल 1701105 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

यह भी पढ़ें - ब्रिटेन के भारतीय मूल के पीएम ऋषि सुनक भी हैं कारों के शौकीन
विज्ञापन
विज्ञापन
total vehicle retail for june 2023 grew by last year according to fada report, know full details
Mahindra New Small electric novo tractor - फोटो : Amar Ujala
किस सेगमेंट में कितनी हुई बिक्री
फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक जून 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 295299 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि जून 2022 के दौरान यह संख्या 281811 थी। दो पहिया वाहन सेगमेंट में जून 2023 के दौरान मोटरसाइकिल, स्कूटर और मोपेड की कुल बिक्री 1310186 यूनिट्स की रही। वहीं तिपहिया वाहनों की बिक्री का कुल योगदान 86511 यूनिट्स का रहा। जून में 98660 यूनिट्स ट्रैक्टर और 73212 यूनिट्स कमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई।

यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत
total vehicle retail for june 2023 grew by last year according to fada report, know full details
Tata Ace Gold Petrol CX small commercial vehicle - फोटो : Tata Motors
कितनी हुई बढ़ोतरी
फाडा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जून 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में करीब पांच  फीसदी की ग्रोथ रही। दो पहिया वाहनों की बिक्री में करीब सात फीसदी की बढ़त पिछले साल के मुकाबले देखने को मिली और तिपहिया वाहनों की बिक्री जून महीने में करीब 76 फीसदी रही। देश भर में जून 2023 में साल 2022 के मुकाबले 41 फीसदी से ज्यादा बिक्री हुई और कमर्शियल वाहनों के सेगमेंट में करीब आधा फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed