सब्सक्राइब करें

Vehicle Sales: जुलाई में कैसी रही वाहन बिक्री, किस सेगमेंट में रही मांग और किसमें आई कमी, जानें डिटेल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 11 Aug 2023 10:51 AM IST
सार

जुलाई महीने में वाहनों की बिक्री कैसी रही। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स के मुताबिक जुलाई महीने में देशभर में कितने वाहनों की बिक्री हुई। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
total vehicle retail sales for july 2023 according to siam report, know full details
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat

देशभर में वाहनों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन जुलाई महीने में किस सेगमेंट के वाहनों की मांग रही और किस सेगमेंट के वाहनों की मांग में गिरावट दर्ज की गई। सियाम के मुताबिक जुलाई 2023 के दौरान कितने वाहनों की बिक्री हुई है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Trending Videos
total vehicle retail sales for july 2023 according to siam report, know full details
For Reference Only - फोटो : mahindra auto
कितनी हुई बिक्री
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स की ओर से जुलाई महीने में कुल वाहनों की बिक्री में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई महीने में कुल 1640727 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई। इसमें यात्री वाहन, तिपहिया वाहन, दो पहिया वाहन शामिल हैं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2022 के दौरान देशभर में कुल 1706545 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
विज्ञापन
total vehicle retail sales for july 2023 according to siam report, know full details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : honda 2 wheelers
किस सेगमेंट में कितनी बिक्री
सियाम की रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 302521 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि जुलाई 2022 के दौरान यह संख्या 293865 थी। दो पहिया वाहन सेगमेंट में जुलाई 2023 के दौरान मोटरसाइकिल की कुल बिक्री 817206, स्कूटर की बिक्री 428640 और मोपेड की बिक्री 36208 यूनिट्स रही। वहीं तिपहिया वाहनों की बिक्री का कुल योगदान 56034 यूनिट्स का रहा। बीते महीने सिर्फ दो पहिया वाहनों के सेगमेंट में ही गिरावट दर्ज की गई, जबकि यात्री वाहन और ति-पहिया की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
total vehicle retail sales for july 2023 according to siam report, know full details
Honda Elevate SUV - फोटो : Honda
कितना हुआ प्रोडक्शन
रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में जुलाई 2023 के दौरान कुल 393094 यूनिट्स यात्री वाहनों का प्रोडक्शन हुआ, जबकि साल 2022 के दौरान जुलाई महीने में 358888 यूनिट्स का प्रोडक्शन हुआ था। जुलाई 2023 के दौरान 1608414 दो पहिया वाहनों को बनाया गया था जबकि जुलाई 2022 के दौरान यह आंकड़ा 1770676 यूनिट्स का था। वहीं जुलाई 2023 के दौरान कुल 85223 यूनिट्स तिपहिया वाहनों को बनाया गया है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed