सब्सक्राइब करें

FASTag: गंगा एक्सप्रेसवे पर फास्टैग मान्य है या नहीं? सफर से पहले जानें टोल और स्पीड लिमिट के नियम

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Thu, 30 Apr 2026 05:13 PM IST
सार

गंगा एक्सप्रेसवे के खुलने से, मेरठ से प्रयागराज तक का सफर अब पहले की तुलना में काफी तेज और आसान हो जाएगा। इस बीच, इस एक्सप्रेसवे को लेकर एक सवाल यह भी है कि क्या NHAI द्वारा शुरू किया गया वार्षिक फास्टैग पास यहां मान्य होगा या नहीं। आइए, जानते हैं।

विज्ञापन
Ganga Expressway Opens: FASTag Annual Pass Rules, Toll and Speed Limits Explained
गंगा एक्सप्रेसवे - फोटो : AI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्लावां में एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। लगभग ₹36,230 करोड़ की कुल लागत सेबने गंगा एक्सप्रेसवे की लंबाई 594 किमी है।



यह देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में से एक है। जिससे मेरठ से प्रयागराज तक यात्रा अब पहले से ज्यादा तेज और आसान हो जाएगी। गंगा एक्सप्रेसवे से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय अभी के 10-12 घंटे से घटकर लगभग 6 घंटे होने की उम्मीद है।

Trending Videos
Ganga Expressway Opens: FASTag Annual Pass Rules, Toll and Speed Limits Explained
गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रयागराज की ओर जाने के लिए मल्लावां में बनाया गया टोल प्लाजा। - फोटो : संवाद

क्या FASTag वार्षिक पास यहां मान्य है?

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा जारी FASTag (फास्टैग) वार्षिक पास केवल नेशनल हाईवे पर लागू होता है।

इसलिए गंगा एक्सप्रेसवे पर यह पास मान्य नहीं होगा और यहां अलग से टोल देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga Expressway Opens: FASTag Annual Pass Rules, Toll and Speed Limits Explained
गंगा एक्सप्रेसवे - फोटो : संवाद

यात्रियों के लिए क्या विकल्प दिए गए हैं?

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) ने यात्रियों की सुविधा के लिए अलग पास सिस्टम शुरू किया है।

नियमित यात्रियों के लिए दो तरह के पास उपलब्ध होंगे- रिटर्न जर्नी पास और मासिक पास।

रिटर्न पास में एक ही दिन में आने-जाने पर टोल में छूट मिलती है। जबकि मासिक पास बार-बार यात्रा करने वालों के लिए फायदेमंद है।

Ganga Expressway Opens: FASTag Annual Pass Rules, Toll and Speed Limits Explained
गंगा एक्सप्रेसवे - फोटो : amar ujala

टोल कितना लगेगा?

टोल शुल्क तय की गई दूरी के आधार पर लिया जाएगा। 

कारों, जीपों और वैन (हल्के वाहन) के लिए: ₹2.55 प्रति किमी

हल्के कमर्शियल वाहनों/मिनी-बसों के लिए: ₹4.05 प्रति किमी

बसों और ट्रकों (भारी वाहन) के लिए: ₹8.20 प्रति किमी

भारी मशीनरी/मल्टी-एक्सल वाहनों (3–6 एक्सल) के लिए: ₹12.60 प्रति किमी

मेरठ से प्रयागराज तक कार से यात्रा करने पर लगभग ₹1,515 का टोल शुल्क लग सकता है।

विज्ञापन
Ganga Expressway Opens: FASTag Annual Pass Rules, Toll and Speed Limits Explained
गंगा एक्सप्रेसवे - फोटो : amar ujala

टोल कैसे तय होगा?

इस एक्सप्रेसवे पर टोल दूरी के आधार पर लिया जाएगा।

अलग-अलग वाहन श्रेणियों के लिए अलग दरें तय की गई हैं, जिससे उपयोग के अनुसार भुगतान करना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed