फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   VinFast Rasad Electric Scooter Patented India, Offer 100kmph Speed

इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में बढ़ सकता है मुकाबला: भारत में पेटेंट हुआ विनफास्ट का मैक्सी-स्कूटर, जानें खासियत

Tue, 11 Aug 2026 01:57 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 11 Aug 2026 01:57 PM IST
सार

VinFast Rasad: इलेक्ट्रिक दो पहिया सेगमेंट में जल्द ही मुकाबला तेज होने वाला है, क्योंकि विनफास्ट कंपनी इलेक्ट्रिक कारों के अलावा भारत में अब इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिल भी पेश करने की योजना बना रही है। इसी के साथ ही प्रीमियम इलेक्ट्रिक मैक्सी-स्कूटर VinFast Rasad का भारत में पेटेंट भी हुआ है। आइए जानते हैं इसमें क्या कुछ खास होने वाला है।
 

विज्ञापन
VinFast Rasad Electric Scooter Patented India, Offer 100kmph Speed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

VinFast Rasad electric scooter: हाल ही में विनफास्ट ने भारत में वाइपर नाम के स्कूटर और नई इलेक्ट्रिक बाइक का पेटेंट कराया था। जिसके बाद अब Rasad नाम से एक और बिल्कुल नए इलेक्ट्रिक मैक्सी-स्कूटर का पेटेंट कराया है। फिलहाल सामने आई डिजाइन पेटेंट की तस्वीरों से यह एक प्रीमियम और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक मैक्सी-स्कूटर नजर आता है। हालांकि, इसके आधिकारिक स्पेसिफिकेशन और लॉन्च से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


कैसी होगी डिजाइन?
डिजाइन पेटेंट की तस्वीरों से साफ होता है कि विनफास्ट रसद एक प्रीमियम और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक मैक्सी-स्कूटर है। फ्रंट से देखने पर इसमें बड़ा टूरिंग-स्टाइल विंडस्क्रीन, पॉलीगोनल हेडलैम्प हाउसिंग और विनफास्ट के सिग्नेचर एलईडी डीएलआर दिए गए हैं। साथ ही इसका फ्रंट एप्रन काफी चौड़ा है।
विज्ञापन
  • व्हील्स और सस्पेंशन: इसमें बड़े 14-इंच के अलॉय व्हील्स लगे हैं। फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सीटिंग और बॉडी: राइडर और पिलियन (पीछे बैठने वाले) दोनों के कंफर्ट के लिए पर्याप्त कुशनिंग के साथ स्पोर्टी स्टेप्ड सीट मिलती है। साइड पैनल्स में शार्प और एंगुलर लाइन्स हैं जो इसे स्पोर्टी बनाती हैं।
  • अन्य एलिमेंट्स: इसमें चौड़ा हैंडलबार, आयताकार डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट में चार्जिंग आउटलेट व स्टोरेज स्पेस, कॉम्पैक्ट टेललैम्प, टर्न इंडिकेटर्स और टायर हगर दिया गया है।
  • ग्रिप व ब्रेकिंग: शहर के रास्तों के लिए इसमें स्ट्रीट टायर्स दिए गए हैं, जिसमें रियर टायर चौड़ा है। सुरक्षा के लिए दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक्स मिलते हैं।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग भी दमदार
  • इसके अलावा विनफास्ट रसद में आगे टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और पीछे डुअल शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक हैं। इससे स्कूटर को बेहतर ब्रेकिंग पावर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
  • देखिए, विनफास्ट रसद अभी नया प्रोडक्ट है और फिलहाल किसी भी ग्लोबल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। कंपनी ने इसके आधिकारिक पावरट्रेन और बैटरी स्पेसिफिकेशन भी साझा नहीं किए हैं।
  • हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 7.1kW सेंट्रली माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी जा सकती है। इसकी टॉप स्पीड करीब 100 km/h होने की उम्मीद है।
  • अगर ये आंकड़े सही साबित होते हैं, तो इसका मुकाबला परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड स्कूटर्स से हो सकता है। डिजाइन और संभावित परफॉर्मेंस के आधार पर इसे यामाहा एरोक्स और होंडा ADV160 जैसे प्रोडक्ट्स के मुकाबले देखा जा सकता है।

भारत में कब तक हो सकती है एंट्री?
  • विनफास्ट की शुरुआती योजनाओं के अनुसार कंपनी 2026 में भारत में अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पेश करने की तैयारी कर रही थी।
  • वियतनाम के पोर्टफोलियो से कंपनी भारत में तीन मॉडल लाने की योजना के बारे में बताया जा रहा था। इनमें वाइपर इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल है।
  • इसके अलावा इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और Rasad नए प्रोडक्ट हैं, जो फिलहाल दूसरे बाजारों में भी उपलब्ध नहीं हैं।
  • संभावना है कि कंपनी इस साल के अंत तक भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पेश कर सकती है। हालांकि, लॉन्च की आधिकारिक तारीख और मॉडल लाइनअप की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

कई एशियाई बाजारों पर नजर
  • भारत के अलावा विनफास्ट अपने ग्लोबल विस्तार के तहत कई दूसरे एशियाई बाजारों को भी टारगेट करने की बात कह री है। इनमें फिलीपींस, थाईलैंड, इंडोनेशिया और मलेशिया जैसे बाजार शामिल हैं।
  • कंपनी अपने घरेलू बाजार वियतनाम में भी तेजी से विस्तार कर रही है। हाल ही में विनफास्ट ने 10 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया है।

भारत में बढ़ेगा इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला
  • देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में पहले से ही काफी ज्यादा टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि, इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल पैठ हाल ही में डबल डिजिट में पहुंची है, इसलिए बाजार में आगे बढ़ने की काफी गुंजाइश बनी हुई है।
  • ऐसे में अगर विनफास्ट रसद को प्रतिस्पर्धी कीमत और अच्छे फीचर्स के साथ भारत में उतारा जाता है, तो कंपनी को प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अपनी जगह बनाने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed