{"_id":"637b31f6fb600769c520ec1d","slug":"volvo-luxury-sedan-car-s60-delisted-from-indian-website-might-be-discontinued","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Volvo S60: वोल्वो ने वेबसाइट से हटाई लग्जरी सेडान, मर्सिडीज ऑडी और बीएमडब्ल्यू को मिलती थी टक्कर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Volvo S60: वोल्वो ने वेबसाइट से हटाई लग्जरी सेडान, मर्सिडीज ऑडी और बीएमडब्ल्यू को मिलती थी टक्कर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 21 Nov 2022 01:49 PM IST
सार
लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी वोल्वो ने भारतीय वेबसाइट से लग्जरी सेडान एस60 को हटा दिया है। एस60 बाजार में मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसे ब्रॉन्ड्स के साथ मुकाबला करती थी।
विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
स्वीडन की लग्जरी कार कंपनी वोल्वो की ओर से भारत में बिकने वाली लग्जरी सेडान कार एस60 को वेबसाइट से हटा दिया है। इस कार में सुरक्षा के बेहतरीन फीचर्स मिलते थे और इसमें बेहद दमदार इंजन भी दिया गया था।
Trending Videos
वेबसाइट से हटी लग्जरी कार
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : volvo
वोल्वो की ओर से एस60 लग्जरी सेडान को वेबसाइट से हटा दिया गया है। कंपनी की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माना जा रहा है कि कंपनी ने इस सेडान की बिक्री बंद कर दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सेडान की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 27 लाख रुपये थी। इसका टॉप मॉडल करीब 34 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर मिलता था। कार को पेट्रोल और डीजल दोनों ही तरह के इंजन के साथ ऑफर किया जाता था।
वोल्वो एस60 भारत में लग्जरी सेडान के तौर पर बेची जाती थी। बाजार में इसका मुकाबला मर्सिडीज बेंज सी क्लास, ऑडी ए4, बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज और जगुआर की एक्सई के साथ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार की सेल्स पिछले साल के मुकाबले कम हुई थी। इसलिए इसकी संभावना है कि कंपनी ने इस मॉडल की बिक्री बंद कर दी है।
कंपनी की वेबसाइट पर सेडान कार के तौर पर अब सिर्फ एक ही कार की जानकारी मिल रही है। लिस्ट में सिर्फ एस90 कार मौजूद है। जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 66.90 लाख रुपये है। इसके अलावा कंपनी की वेबसाइट पर एक्ससी90, एक्ससी60 और एक्ससी40 एसयूवी शामिल हैं। कंपनी की वेबसाइट पर एक इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्ससी40 रिचार्ज भी लिस्टेड है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 55.90 लाख रुपये है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।