सब्सक्राइब करें

Automatic Cars:घर लाना चाहते हैं ऑटोमैटिक कार, जानें क्या होता है PRNDS का मतलब और कैसे चलाने में आते हैं काम

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 23 Feb 2023 06:06 PM IST
सार

आराम के कारण आजकल कई लोग ऑटोमैटिक कारों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इन कारों में गियर की जगह पी, आर, एन, डी और एस लिखा हुआ लीवर होता है। यह कैसे काम करता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Want to bring home an automatic car, know what is the meaning of PRNDS and how it works
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

जिस तरह कारों में नई तकनीक आ रही है, वैसे ही कारों को चलाने का अनुभव बेहतर हो रहा है और इसके साथ आराम भी बढ़ गया है। अगर आप भी ऑटोमैटिक कार को खरीदकर घर लाना चाहते हैं, तो हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि ऑटोमैटिक कार में पांच या छह गियर की जगह पी, आर, एन, डी और एस का क्या काम होता है।

Trending Videos

ऑटोमैटिक कार की एबीसीडी

Want to bring home an automatic car, know what is the meaning of PRNDS and how it works
Automatic Car - फोटो : For Reference Only
किसी भी ऑटोमैटिक कार को चलाना काफी आसान होता है। लेकिन कई लोग ऐसी कारों को चलाने से बचते हैं, क्योंकि इनमें मैनुअल कारों की तरह गियर नहीं होते बल्कि अंग्रेजी के शब्द होते हैं। यही कार की एबीसीडी होती है।

यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मतलब

Want to bring home an automatic car, know what is the meaning of PRNDS and how it works
Automatic transmission - फोटो : social
ऑटोमैटिक कारों में गियर की जगह लीवर पर पी, आर, एन, डी, एस लिखा होता है। अंग्रेजी के हर शब्द का अलग मतलब और काम होता है। पी का मतलब पार्किंग होता है। आर का मतलब रिवर्स, डी का मतलब ड्राइव और एस का मतलब स्पोर्ट्स मोड होता है। हालांकि एस मोड हर ऑटोमैटिक कार में नहीं मिलता, इसे सिर्फ कुछ खास कारों में ही ऑफर किया जाता है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

कैसे होता है काम

Want to bring home an automatic car, know what is the meaning of PRNDS and how it works
automatic gearbox Neutral
अगर आप ऑटोमैटिक कार को चलाना चाहते हैं तो यह काफी सुविधाजनक है। अगर आपको कार को पार्क करना है तो आप पी शब्द पर गियर लीवर का लाकर रोक सकते हैं। इससे कार पार्किंग मोड में आ जाएगी। वहीं अगर आपको कार चलानी है तो आप डी मोड में गियर लीवर को रखें, जिसके बाद कार को आसानी से चलाया जा सकता है। मैनुअल की तरह इसमें बार-बार गियर बदलने का झंझट नहीं होता। कार को रिवर्स करने के लिए सिर्फ आर के सामने गियर लीवर को लाने से ही आपका काम हो जाएगा। वहीं अगर आपकी कार में एस मोड है तो इसमें कार का गियर लीवर सेट करने के बाद इंजन से ज्यादा पावर मिलने लगती है। अगर आप किसी रेड लाइट या जाम में खड़े हुए हैं तो आप कार को एन मोड पर रखकर आराम कर सकते हैं। एन मोड पर आते ही कार न्यूट्रल हो जाती है और कार को आगे या पीछे नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: ऑटोमैटिक कार चलाते समय ना करें ये गलतियां, नहीं तो बीच सफर में हो जाएंगे परेशान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed